मर्दानगी बढ़ाने वाली गोलियों के खतरनाक साइड इफेक्ट्स, क्यों नहीं करना चाहिए इनका सेवन?

नई दिल्ली: बिगड़ती लाइफस्टाइल के कारण आजकल युवाओं में प्रीमैच्योर इजैकुलेशन और इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इनका बुरा असर न सिर्फ उनकी सेक्स लाइफ पर पड़ता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी। इसी का फायदा उठाते हुए कई कंपनियां मर्दाना कमजोरी दूर करने वाली गोलियों का विज्ञापन कर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन गोलियों के सेवन से होने वाले नुकसान कितने गंभीर हो सकते हैं? आइए जानते हैं।

मर्दानगी बढ़ाने वाली गोलियों के नुकसान

1. हल्के साइड इफेक्ट्स

इन दवाइयों का असर कुछ समय के लिए होता है लेकिन इसके साथ ही सिरदर्द, त्वचा का लाल होना, पेट में समस्याएं, एसिडिटी और मांसपेशियों में दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

2. आंखों की रोशनी जा सकती है

सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाएं आंखों पर गंभीर प्रभाव डाल सकती हैं। यह एक ऐसी स्थिति पैदा कर सकती हैं, जिसे नॉन-आर्टेरिटीक आईसेमिक ऑप्टिक न्यूरोपैथी (NAION) कहते हैं, जिससे आंखों की रोशनी चली जा सकती है।

3. ब्लड प्रेशर में गिरावट

ये गोलियां ब्लड प्रेशर को गिरा सकती हैं जिससे खासकर हाई ब्लड प्रेशर की दवाएं लेने वालों को समस्या हो सकती है। लो बीपी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

4. हार्ट पेशेंट्स के लिए जोखिम

हार्ट के मरीजों को इन दवाओं से दूरी बनानी चाहिए। इनका सेवन करने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक या एंजाइना जैसी गंभीर स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

5. लिवर पर बुरा असर

ये दवाएं लिवर के लिए भी खतरनाक हो सकती हैं। इससे लिवर कमजोर हो सकता है, पाचन में समस्या आ सकती है और सूजन बढ़ सकता है।

6. ओवरडोज का खतरा

मर्दानगी बढ़ाने वाली गोलियों की ओवरडोज जानलेवा हो सकती है। एक हालिया मामले में प्रयागराज के युवक ने वियाग्रा की ओवरडोज ली, जिसके कारण उसे प्रियपिज़्म नामक समस्या हुई। इससे कई घंटों तक इरेक्शन हुआ, जिससे दर्द भी हुआ। ऐसी समस्याएं नपुंसकता का कारण बन सकती हैं।

इन गोलियों के सेवन से होने वाले नुकसान गंभीर हो सकते हैं। इसलिए सेक्सोलॉजिस्ट्स हमेशा सलाह देते हैं कि ऐसी दवाओं का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और सुरक्षित विकल्प चुनें।

 

ये भी पढ़ें: कुत्ते के काटने से हर साल होती है हजारों मौतें, जानिए रेबीज के लक्षण और बचाव के तरीके!

ये भी पढ़ें: शादी का अंत करीब: 2100 तक पूरी तरह खत्म हो जाएगी विवाह की परंपरा?

Tags

healthHealth Tipshealthy tipsLifetsyleside effectsVirility PillVirility Pills For Males
विज्ञापन