• होम
  • लाइफस्टाइल
  • कब्ज होगी अब जड़ से खत्म, पेट हो जाएगा बिल्कुल साफ, बस अपना लें ये चमत्कारी आर्युवैदिक उपाय

कब्ज होगी अब जड़ से खत्म, पेट हो जाएगा बिल्कुल साफ, बस अपना लें ये चमत्कारी आर्युवैदिक उपाय

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, असंतुलित आहार और अनियमित दिनचर्या के कारण कब्ज की समस्या आम हो गई है। गलत खानपान, फाइबर की कमी और पानी का पर्याप्त सेवन न करने से पेट पूरी तरह साफ नहीं होता, जिससे पेट भारी रहता है और गैस, एसिडिटी, अपच जैसी परेशानियां जन्म लेती हैं।

Constipation
  • January 30, 2025 1:22 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 weeks ago

नई दिल्ली: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, असंतुलित आहार और अनियमित दिनचर्या के कारण कब्ज की समस्या आम हो गई है। गलत खानपान, फाइबर की कमी और पानी का पर्याप्त सेवन न करने से पेट पूरी तरह साफ नहीं होता, जिससे पेट भारी रहता है और गैस, एसिडिटी, अपच जैसी परेशानियां जन्म लेती हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और बाजारू दवाओं पर निर्भर नहीं रहना चाहते, तो कुछ प्रभावी और चमत्कारी आयुर्वेदिक उपाय को अपनाकर आप कब्ज को जड़ से खत्म कर सकते हैं।

1. त्रिफला चूर्ण

त्रिफला चूर्ण आयुर्वेद का सबसे असरदार उपाय है। त्रिफला चूर्ण तीन प्रमुख जड़ी-बूटियों – हरड़, बहेड़ा और आंवला से बना होता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और आंतों को साफ करने में सहायक होता है। इसका सेवन करने के लिए रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण लें। अगर अधिक प्रभावी परिणाम चाहते हैं, तो इसे शहद या गुनगुने दूध के साथ भी ले सकते हैं।

2. अजवाइन और सौंफ

अजवाइन और सौंफ दोनों गैस और कब्ज से राहत दिलते हैं। अजवाइन और सौंफ का सेवन पाचन को दुरुस्त करता है और कब्ज को जड़ से खत्म करता है। इसका सेवन करने के लिएआधा चम्मच अजवाइन और आधा चम्मच सौंफ को भूनकर रात में गुनगुने पानी के साथ लें। इसे खाने के बाद लेने से पाचन शक्ति भी मजबूत होती है।

3. अलसी के बीज

अलसी के बीज फाइबर से भरपूर प्राकृतिक उपाय है। अलसी के बीज में मौजूद फाइबर आंतों को साफ करने में मदद करता है और कब्ज से राहत देता है। इसका सेवन करने के लिए 1 चम्मच अलसी के बीज को हल्का भूनकर सुबह खाली पेट खाएं। इसे पीसकर गर्म पानी या दूध में मिलाकर भी लिया जा सकता है।

4. घी और गर्म पानी

घी और गर्म पानी पुरानी कब्ज का रामबाण इलाज माना जाता है। घी प्राकृतिक रूप से आंतों को चिकना करता है और मल त्याग को आसान बनाता है। इसका सेवन करने के लिए सबसे पहले सोने से पहले 1 चम्मच देसी गाय का घी गर्म पानी में मिलाकर पिएं। सुबह खाली पेट इसे लेने से भी लाभ मिलता है।

5. तांबे के बर्तन में रखा पानी

तांबे के बर्तन में रखा पानी आयुर्वेदिक का एक डिटॉक्स उपाय है। तांबे के बर्तन में रातभर रखा पानी सुबह पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज से राहत मिलती है। रात में तांबे के लोटे में पानी भरकर रखें और सुबह खाली पेट इसे पी लें। यह शरीर से विषैले पदार्थों को निकालने में भी मदद करता है।

6. योग और व्यायाम

कब्ज से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है . योग और व्यायाम करना। पवनमुक्तासन आसन से आंतों की सफाई होती है और गैस की समस्या दूर होती है। मलासन कब्ज को दूर करने और मल त्याग को आसान बनाने में मदद करता है। सूर्य नमस्कार रोजाना 12 बार सूर्य नमस्कार करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।

परहेज बहुत जरूरी है

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए मैदा, जंक फूड और तली-भुनी चीजों से बचें। चाय-कॉफी का अधिक सेवन न करें। देर रात भारी भोजन करने से बचें। स्ट्रेस और चिंता को कम करने की कोशिश करें, क्योंकि मानसिक तनाव भी कब्ज का एक बड़ा कारण हो सकता है।

Also Read…

शादी का झांसा देकर जिस्म के साथ खिलवाड़, कई दिनों तक महिला रिसर्चर के साथ की गंदी हरकत, आपबीती सुन रह जाएंगे हैरान