Inkhabar logo
Google News
सरसों के तेल से करें इस जगह मालिश करने पर बीपी रहेगा कंट्रोल, मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे

सरसों के तेल से करें इस जगह मालिश करने पर बीपी रहेगा कंट्रोल, मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे

नई दिल्ली: सरसों का तेल भारतीय रसोई और आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसका उपयोग केवल खाना पकाने में ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य लाभों के लिए भी किया जाता है। सरसों के तेल से पैरों की मालिश करना स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक फायदेमंद माना जाता है। खासकर अगर आप रोज रात को सोने से पहले पैरों की मालिश करते हैं, तो इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं। इसमें सबसे बड़ा फायदा ये है कि, इससे ब्लड प्रेशर (बीपी) को नियंत्रित रहता है।

1. बीपी रहेगा कंट्रोल

रोज रात को सोने से पहले सरसों के तेल से पैरों की मालिश करने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है। यह रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करता है। जो लोग हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए यह बहुत फायदेमंद हो सकता है।

2. तनाव को कम करता है

पैरों की मालिश से शरीर में रिलैक्सेशन की भावना आती है। यह तनाव और चिंता को कम करता है, जिससे नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है। अगर आप रात को सोने में कठिनाई महसूस करते हैं, तो यह उपाय आपको चैन की नींद दिला सकता है।

3. पाचन में सुधार

सरसों के तेल की मालिश करने से पाचन तंत्र भी बेहतर होता है। यह शरीर की नाड़ियों को सक्रिय करता है, जिससे भोजन का पाचन सही तरीके से हो पाता है। जिन लोगों को कब्ज या अपच की समस्या होती है, उन्हें इसका फायदा मिल सकता है।

4. सर्दी-जुकाम से राहत

सरसों का तेल गर्म तासीर का होता है, इसलिए इसकी मालिश करने से सर्दी-जुकाम में भी आराम मिलता है। यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है, जिससे सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचाव होता है।

5. मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से राहत

सरसों के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं। अगर आपके पैरों में दर्द रहता है या थकान महसूस होती है, तो सरसों के तेल से मालिश करना फायदेमंद होगा।

6. नींद में सुधार

सरसों के तेल की मालिश से शरीर को आराम मिलता है, जिससे नींद बेहतर होती है। जिन लोगों को अनिद्रा की समस्या है, उनके लिए यह एक प्राकृतिक उपाय है। मालिश के बाद आपको गहरी नींद आने में मदद मिलती है।

कैसे करें मालिश?

– रोज रात को सोने से पहले सरसों के तेल को हल्का गुनगुना करें।

– अब पैरों के तलवों पर धीरे-धीरे गोलाकार गति में मालिश करें।

– मालिश को करीब 10-15 मिनट तक करें।

– मालिश के बाद मोजे पहन लें ताकि तेल पूरी रात शरीर में सोखता रहे।

Also Read…

Video: असली नागिन निकली महिला, काले नाग को जीभ से चाटकर लोगों को किया हैरान, देखें वीडियो

इस धनतेरस घर में जरूर लाएं ये चीजें, मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर, होगी अपार धन की वर्षा

Tags

bpget surprising benefitsmassagingremain under controlthis place
विज्ञापन