September 8, 2024
  • होम
  • Braj Holi 2024 Schedule: होली का उत्सव ब्रज में शुरू, देखें त्योहार का फुल शेड्यूल

Braj Holi 2024 Schedule: होली का उत्सव ब्रज में शुरू, देखें त्योहार का फुल शेड्यूल

  • WRITTEN BY: Tuba Khan
  • LAST UPDATED : February 19, 2024, 1:44 pm IST

नई दिल्लीः वृन्दावन, मथुरा और बरसाना में विभिन्न प्रकार की होली मनाई जाती है। इस त्योहार में बहुत से लोग हिस्सा लेते हैं और बड़े उत्साह के साथ होली मनाते हैं। लोग राधा-कृष्ण के भी दीवाने हैं. अगर आप भी इस होली में शामिल होने का प्लान बना रहे हैं तो आइए जानते हैं कि ब्रज में कब और कौन सी होली मनाई जाएगी।

ब्रज होली 2024 का शेड्यूल

ब्रज होली 2024 का शेड्यूल

17 मार्च 2024 इस दिन नंदगांव में फाग आमंत्रण उत्सव होगा और बरसाना में लड्डू की होली खेली जाएगी।

18 मार्च 2024 इस दिन बरसाना में लठमार होली होगी।

19 मार्च 2024 को नंदगांव में लठमार होली का उत्सव देखने को मिलेगा।

20 मार्च 2024 रंगभरनी एकादशी के मौके पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होली के रंग देखने को नज़र आएगा।

21 मार्च 2024 इस दिन गोकुल में छड़ीमार होली खेली जाएगी। साथ ही बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली होगी।

24 मार्च 2024 होलिका दहन होगा।

25 मार्च 2024 पूरे ब्रज में होली का उत्सव मनाया जाएगा और रंग-बिरंगे रंग और पानी की होली खेली जाएगी।

26 मार्च 2024 इस दिन दाऊजी हुरंगा होगा।

02 अप्रैल 2024 वृंदावन के रंगजी मंदिर में होली उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

इसलिए अनूठी है ब्रज की होली

अनूठी है ब्रज की होली

व्रज में होली उत्सव में भाग लेने के लिए देश-विदेश से भक्त आते हैं। लोग इस त्योहार के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लठमार होली के अलावा भक्त व्रज की संस्कृति से मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। व्रज में होली उत्सव के दौरान गीत और कविताएं गाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। व्रज में होली के कार्यक्रम बसंत पंचमी से शुरू होते हैं।

 

 

 

 

 

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन