• होम
  • लाइफस्टाइल
  • खाली पेट नीम के पत्ते चबाने के 5 फायदें, तीसरा जानकर रह जाएंगे दंग!

खाली पेट नीम के पत्ते चबाने के 5 फायदें, तीसरा जानकर रह जाएंगे दंग!

नीम के पत्ते कड़वे होते हैं, लेकिन इनके फायदे बहुत मीठे हैं। अगर आप रोजाना खाली पेट नीम के पत्ते चबाते हैं, तो यह आपकी सेहत

Health Tips Chewing Neem
inkhbar News
  • September 18, 2024 10:39 pm Asia/KolkataIST, Updated 7 months ago

नई दिल्ली: नीम के पत्ते कड़वे होते हैं, लेकिन इनके फायदे बहुत मीठे हैं। अगर आप रोजाना खाली पेट नीम के पत्ते चबाते हैं, तो यह आपकी सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचा सकते हैं। आइए, जानते हैं नीम के पत्तों के 5 बेहतरीन फायदे।

1. गट हेल्थ

नीम के 4-5 पत्ते रोज सुबह खाली पेट चबाने से आपकी आंतों का स्वास्थ्य बेहतर होता है। ये पत्ते गट में मौजूद जर्म्स और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं, जिससे पेट के इंफेक्शन से राहत मिलती है।

2. लिवर हेल्थ

खाली पेट नीम के पत्ते खाने से लिवर की सेहत में सुधार होता है। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर की सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।

3. ब्लड प्यूरिफाई

नीम के पत्ते चबाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये शरीर में रक्त को साफ करते हैं। साफ खून न केवल आपकी सेहत के लिए अच्छा होता है, बल्कि यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। नीम के पत्ते बॉडी को डिटॉक्स करते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है।

4. डायबिटीज

नीम के पत्ते मधुमेह के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। खाली पेट नीम के पत्ते खाने से इंसुलिन का स्तर नियंत्रित रहता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

5. कब्ज की समस्या

अगर आपको अक्सर कब्ज की समस्या होती है, तो नीम के पत्ते खाना शुरू करें। ये पत्ते पेट की कई समस्याओं का इलाज करते हैं और कब्ज तथा ब्लोटिंग से राहत देते हैं। नीम के पत्ते फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पेट के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है।

अन्य लाभ

नीम के पत्ते चबाने से स्किन की समस्याएं जैसे कील-मुंहासे और पिंपल्स दूर होते हैं।

सांस संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है।

इम्युनिटी को मजबूत करते हैं।

नीम के पत्तों का सेवन कैसे करें?

नीम के पत्तों का सेवन करने के दो तरीके हैं:

1. ताजा पत्तियों को तोड़कर सीधे चबाएं।

2. पत्तों को पानी में उबालकर काढ़ा बनाएं। आप इसमें थोड़ा गुड़ मिलाकर स्वाद को और बेहतर बना सकते हैं।

इन आसान तरीकों से नीम के पत्तों के फायदों का आनंद लें और अपनी सेहत को बेहतर बनाएं!

 

ये भी पढ़ें: पीरियड्स के बाद कितने दिन में हो सकती है महिला गर्भवती, जानिए सही समय!

ये भी पढ़ें: केले के छिलके को रात में इस अंग पर बांधिए, सुबह देखें जादू