लाइफस्टाइल

सर्दियों में गुड़ की चाय पीने वाले हो जाएं सावधान, होंगी ये 5 शारीरिक समस्याएं

नई दिल्ली : सर्दियों में गर्म चाय पीना हर किसी को पसंद होता है। इस मौसम में लोग चीनी वाली चाय से ज्यादा गुड़ वाली चाय पीना पसंद करते हैं। गुड़ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है। लेकिन आपको बता दें, गुड़ वाली चाय का अधिक सेवन आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। क्योंकि, गुड़ की तासीर गर्म होती है। इसका अधिक सेवन करने से नाक से खून आ सकता है। इसके अलावा वजन बढ़ने का भी खतरा रहता है। आइए जानते हैं गुड़ वाली चाय का अधिक सेवन करने से होने वाली बीमारियों के बारे में।

1) शुगर लेवल बढ़ सकता है

डाइट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप 10 ग्राम गुड़ का सेवन करते हैं, तो समझ लीजिए कि आप 9.7 ग्राम शुगर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए, बहुत ज्यादा गुड़ वाली चाय पीने से शरीर में शुगर लेवल बढ़ने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। यह खतरनाक हो सकता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है। जिसकी वजह से खाने में इसका ज्यादा इस्तेमाल कई तरह की समस्याओं को जन्म दे सकता है।

2) हाजमा खराब हो सकता है

अगर आप दिन में 4 कप से ज्यादा गुड़ वाली चाय का सेवन करते हैं, तो इससे गैस की शिकायत हो सकती है। साथ ही, अगर आप चाय में नया गुड़ इस्तेमाल करते हैं, तो पेट से जुड़ी समस्याओं की संभावना बढ़ जाती है।

3) नाक से खून आने की समस्या

ज्यादा गुड़ वाली चाय पीने से आपको नाक से खून आने की समस्या हो सकती है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है।

4) वजन बढ़ सकता है

ज्यादा गुड़ का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है। गुड़ में काफी मात्रा में कैलोरी होती है। जो वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है। अगर आप भी गुड़ से बनी चाय का ज्यादा सेवन करते हैं, तो सावधान हो जाइए। इससे आपका वजन बढ़ सकता है। जो और भी बीमारियों को जन्म देता है।

5) पेट की गर्मी

गुड़ की चाय का अधिक सेवन करने से पेट में गर्मी बढ़ सकती है। खासकर अगर आप गर्मी के मौसम में गुड़ का अधिक सेवन करते हैं तो आपकी त्वचा को भी नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, पेट में गर्मी होने के कारण यह चेहरे पर मुंहासों के रूप में निकलने लगती है। ऐसे में अगर आप गुड़ की चाय का अधिक सेवन करते हैं तो आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें :-

निकिता सिंघानिया की 80 हजार मेंटेनेंस वाली डिमांड का खुला राज़, सामने आया फ्लैट का सच

Manisha Shukla

Recent Posts

पहले लालू-शरद-अखिलेश और अब उमर-अभिषेक… अपने ही लोगों के निशाने पर क्यों हैं राहुल गांधी?

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस EVM के मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े…

2 hours ago

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल को जिताने के लिए जान लगाएंगे अखिलेश, AAP-सपा का धांसू प्लान आया सामने

दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी की अच्छी खासी पकड़ है। दिल्ली…

2 hours ago

जल्द श्रीलंका दौरे पर जाएंगे PM मोदी, राष्ट्रपति दिसानायके का न्योता स्वीकारा

पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने कहा कि श्रीलंका, भारत…

2 hours ago

बांग्लादेश के लिए कलंक है यूनुस! दिल्ली से ऐसी दहाड़ीं शेख हसीना, कांप उठा ढाका

भारत की राजधानी दिल्ली में बैठीं शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश की वर्तमान सरकार…

2 hours ago

इकरा हसन के विधायक भाई ने योगी की पुलिस को दौड़ाया, कैराना में महा-बवाल!

इस्सौपुरटिल इलाके में अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।…

2 hours ago

गावस्कर ने दिया गुरुमंत्र, सचिन ने दी सलाह, क्या अब चलेगा कोहली का बल्ला ?

क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने कोहली को एक अहम सलाह दी। उन्होंने कहा कि…

2 hours ago