September 19, 2024
  • होम
  • Aluminium Foil: अगर आप भी एल्युमिनियम फॉयल में पैक करते हैं खाना तो हो जाएं सावधान, जानें एक्सपर्ट्स ने क्या कहा?

Aluminium Foil: अगर आप भी एल्युमिनियम फॉयल में पैक करते हैं खाना तो हो जाएं सावधान, जानें एक्सपर्ट्स ने क्या कहा?

नई दिल्लीः खाना पैक करने के लिए आजकल एल्युमिनियम(Aluminum Foil) फॉयल का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया है। बता दें कि एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदायक है। पर आजकल एम्युमिनियम फॉयल को खाना गर्म रखने के लिए बहुत लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। मालूम हो कि जब गर्म खाना एल्युमिनियम फॉयल की संपर्क में आता है तो उसके सभी तत्व खाने में आ जाते हैं। इसीलिए लंबे समय तक इस तरह का खाना खाने से भूलने की बीमारी हो सकती है।

एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी

 

एक्सपर्ट्स ने जानकारी दी कि एल्युमिनियम फॉयल में खाना पैक करना सही है पर अगर काफी समय तक इसका इस्तेमाल किया जा रहा है तब यह सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। एल्युमिनियम फॉयल में साल्टी और एसिडिक फूड देर तक रखा जाता है तो इससे केमिकल(Aluminum Foil) रिएक्शन के चलते स्वाद बदल सकता है और साथ ही लीवर-किडनी से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। जब सिट्रिक या खट्टी चीजों को एल्युमिनियम फॉयल में लपेटते हैं तो खट्टी चीज एल्युमिनियम से रिएक्शन करती हैं और केमिकल रिएक्शन के बाद पेट को नुकसान पहुंचता है। इससे पाचन की समस्या भी हो सकती है।

कई बीमारियों का खतरा है

 

जानकारी के मुताबिक एल्युमिनियम फॉयल में रखे खाने को लंबे समय तक खाने से पुरुषों में इंफर्टिलिटी की गंभीर समस्या बढ़ सकती है और किडनी की समस्या भी हो सकती हैं। इसके अलावा एल्युमिनियम के बर्तन में खाना रखने, पकाने और खाने से शरीर मे कई खतरनाक तत्व जमा हो जाते हैं, जिससे कमजोर इम्युनिटी, अस्थमा और लिवर की समस्या पैदा कर सकती है।

यह भी पढ़े: Aankh Micholi New Promo: शो आंख मिचौली का प्रोमो हुआ रिलीज, खुशी दुबे अंडरकवर कॉप के अवतार में आएंगी नजर

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन