September 17, 2024
  • होम
  • आधार कार्ड खो गया है… परेशान ना हो , फॉलो करें स्टेप

आधार कार्ड खो गया है… परेशान ना हो , फॉलो करें स्टेप

  • WRITTEN BY: Manisha Shukla
  • LAST UPDATED : August 6, 2024, 11:12 pm IST

नई दिल्ली: आधार कार्ड खो जाने पर लोगों को काफी परेशानी होती है। कई बार ऐसा होता है कि आधार कार्ड का नंबर याद नहीं रहता और अचानक इसकी जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में आज हम आपको उस तरीके के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आपको आधार नंबर याद रखना आसान हो जाएगा। यह तरीका आपके काफी काम आने वाला है। इतना ही नहीं, आपको हर जगह आधार कार्ड लेकर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

ऐसे याद रहेगा आधार नंबर

सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (https://myaadhaar.uidai.gov.in/retrieve-eid-uid) पर जाना होगा। इस पेज पर आधार कार्ड में दर्ज नाम, मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा। इसके बाद प्रक्रिया पूरी करने के लिए आपको Send OTP के बटन पर टैप करना होगा। OTP दर्ज करने के साथ ही आप अगले पेज पर आधार से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना आधार कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं, ताकि भविष्य में यह आपके किसी काम आ सके।

मास्क आधार पर कर सकते हैं इस्तेमाल

मास्क आधार भी होता है, जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। दरअसल, यह ऐसा आधार है जिस पर आधार नंबर पूरी तरह से दिखाई नहीं देता। इसमें कुछ कटे हुए आधार नंबर होते हैं। लेकिन आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी एक खासियत यह है कि आप किसी भी तरह के घोटाले या फ्रॉड से बच सकते हैं।

आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें

आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको UIDAI की आधिकारिक साइट पर जाना होगा। इसके बाद आधार कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन दिया जाता है। पूरी प्रक्रिया को फॉलो करने के बाद आप आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आपको UIDAI की तरफ से आधार करेक्शन का ऑप्शन भी दिया जाता है।

Also read…

आइसक्रीम से ठंडा नहीं गर्म होता है इंसान का शरीर, कितनी सच्चाई है इस फैक्ट में

 

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन