क्या आप गले की जलन से हैं परेशान, तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे राहत

नई दिल्ली: गले में जलन होना आम बात है। गले में जलन कई वजह से हो सकती है। एसिडिटी होने पर गले में काफी जलन होने लगता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय इस समस्या से राहत दिलाने में सहायता करते हैं।

गले में जलन कई वजह से हो सकती है। अक्सर गलत खान-पान या बहुत देर से भोजन करने के कारण गले में जलन महसूस होने लगती है। इसके अलावा नाक बंद हो जाना कुछ आम वजह हैं। गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज के कारण एसिडिटी की समस्या होने लगती है और इसी वजह से गले में जलन होने लगते है। गले में जलन होने पर लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इस समस्या से आराम पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं…

शहद

गले की जलन से राहत पाने के लिए शहद का सेवन करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। क्योंकि शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो गले में होने वाली समस्या से आराम दिलाते हैं। इसके लिए गर्म पानी में शहद और कुछ बूंदे नींबू के रस को मिलाएं फिर इसे पिएं। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगी।

नमक के पानी से गरारे

गले की जलन से राहत पाने के लिए नमक के पानी से गरारे करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। क्योंकि गले की जलन में गरम पानी और नमक के गरारे बहुत लाभदायक होता है। इसके लिए एक कप पानी गर्म करें फिर उसमें चौथाई चम्मच नमक लें और इस पानी से दिन में 2 बार गरारे करें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगी।

हल्दी

गले की जलन से राहत पाने के लिए हल्दी का सेवन करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। क्योंकि हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होते है जो गले की जलन से राहत दिलाने में सहायता करता है। इसके लिए एक चम्मच हल्दी को पानी में मिलाएं फिर इस पानी को पिएं। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगी।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Tags

home remedies for sore throathow to cure a sore throathow to get rid of a sore throathow to get rid of a sore throat fasthow to treat a sore throathow to treat sore throatnatural sore throat remediessoresore throatsore throat (symptom)sore throat causessore throat curesore throat home remediessore throat medicinesore throat remediessore throat treatmentstrep throatstrep throat vs sore throatthroattreat sore throat
विज्ञापन