• होम
  • life style
  • क्या होती है Mind Reading, कैसे कोई जान लेता है किसी के मन की बात?

क्या होती है Mind Reading, कैसे कोई जान लेता है किसी के मन की बात?

नई दिल्ली। Mind Reading: आपने मैजिक ऑफ़ माइंड रीडिंग देखा होगा, जहाँ शख्स के ज़हन में क्या चल रहा है, यह मेंटलिस्ट बता देता है। यह देखकर लोग हैरान हैं। कुछ बाबा भी यह टोटका करते हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस कला के जरिए देश भर में चर्चा में बने रहते […]

Mind Reading
inkhbar News
  • May 12, 2024 5:20 pm Asia/KolkataIST, Updated 11 months ago

नई दिल्ली। Mind Reading: आपने मैजिक ऑफ़ माइंड रीडिंग देखा होगा, जहाँ शख्स के ज़हन में क्या चल रहा है, यह मेंटलिस्ट बता देता है। यह देखकर लोग हैरान हैं। कुछ बाबा भी यह टोटका करते हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस कला के जरिए देश भर में चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि मेंटलिस्ट किसी शख्स का दिमाग कैसे पढ़ते हैं।

मन पढ़ना क्या होता है?

यह एक ऐसा तरीका है, जहाँ बिना किसी फिजिकल इक्विपमेंट के सामने वाला शख्स आपकी ज़हनी बातों को जान लेता है। आपको बता दें, यह पूरी तरह से माइंड गेम है। इसमें कुछ ऐसी तरकीबें भी होती हैं, जिनका इस्तेमाल मेंटलिस्ट करते हैं और सामने वाले की मन की बात बता देते हैं। यह उस शख्स के लिए एक जादू या फिर मैजिक जैसा लगता है और उनके दिल में ऐसा करने वाले के लिए भरोसा बढ़ जाता है।

कैसे चलता है पता?

हकीकत में, मनोविज्ञान को जानने वाला कोई भी शख्स जान सकता है कि किसी व्यक्ति के दिमाग में क्या है। हाथों और पैरों की गति, चेहरे के भाव, कपड़े और बैठने के तरीके को महसूस करें। इस ट्रिक से वह यह जान लेता है कि आपके दिमाग में क्या चल रहा है। आपको ऐसे तांत्रिक या बाबा भी मिल जाएँगे , जिनके पास मनोविज्ञान की डिग्री नहीं है, लेकिन फिर भी वे मन की बातें जानते हैं। वहाँ भी यही ट्रिक काम करती है।

यह भी पढ़ें-

Event: Apple Pencil Pro में आया नया अपडेट, जानें डिटेल्स

Vat Savitri Vrat: इस दिन है वट सावित्री व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि