Fruits For High Cholesterol: आजकल की खराब जीवनशैली और खान-पान की आदतें कई बीमारियों की वजह बन रही हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना भी इन्हीं में से एक है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल तभी तक ठीक रहता है, जब तक यह नियंत्रण में रहे, अगर अनियंत्रित हो जाए तो कई अंग गंभीर रूप से प्रभावित हो सकते हैं। खान-पान से होने वाली इस बीमारी को नियंत्रित करने के लिए लोग कई महंगी दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन, स्वास्थ्य विशेषज्ञों की माने तो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का एक सिंपल फार्मूला है हेल्दी डाइट।

कोलेस्ट्रॉल क्या है?

कोलेस्ट्रॉल हमारे खून में पाया जाने वाला मोम जैसा पदार्थ है, जो हमारे शरीर में कोशिकाओं और हार्मोन का निर्माण करता है। जब हम अधिक मात्रा में तैलीय और मसालेदार भोजन का सेवन करते हैं, तो शरीर में फैट जमा होने लगता है, जिससे रक्त वाहिकाओं में ब्लॉकेज बढ़ जाती है। ऐसे में हाई बीपी, हार्ट अटैक और कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अगर कोलेस्ट्रॉल की मात्रा 200 mg/dL से कम है तो इसे सामान्य माना जाता है। अगर यह इससे ज्यादा है, तो हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले फल

अनार: अनार के जूस में दूसरे जूस के मुकाबले पॉलीफेनॉल्स नामक एंटीऑक्सीडेंट्स ज़्यादा होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स दिल को सुरक्षा प्रदान करते हैं। साथ ही, ये लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL कोलेस्ट्रॉल) को कम करते हैं।

तरबूज: तरबूज में कई तरह के विटामिन होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फ़ायदेमंद होते हैं। तरबूज में विटामिन सी और पोटैशियम होता है, जिससे फैट पिघलना आसान हो जाता है।

केला: केला कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के लेवल को कम करने में कारगर है। केले में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है जो बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को सोख लेता है।

सेब: सेब कोलेस्ट्रॉल कम करने में सबसे कारगर है। सेब में पेक्टिन नामक फाइबर होता है, जो फैट को पिघलाने में मदद कर सकता है।

अंगूर: अंगूर का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। यह शरीर के अंदर फैट को पिघलाने में मदद करता है।

 

कर्नाटक मुस्लिम आरक्षण पर संसद में घिर गई कांग्रेस, नड्डा-रिजिजू ने मिलकर उड़ाई धज्जियां

लंदन की बेकरी में हर महीने कितना कमाता था सौरभ जो नहीं भरा मुस्कान का पेट, हत्यारी बीबी लगी दूसरे मर्दों से हवस बुझाने