तेज बुखार है तो हो जाएं सतर्क, बन सकते हैं मलेरिया के शिकार, जानिए क्या हैं इसके लक्षण

नई दिल्ली: मलेरिया एक जानलेवा रोग है जो मच्छरों के काटने से फैलता है। इसका पर्याप्त उपचार न करने पर यह बहुत गंभीर हो सकता है और व्यक्ति की सेहत को खतरे में डाल सकता है। अगर किसी को मलेरिया के लक्षण महसूस हों, तो उसे तुरंत चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। आइए जानते हैं ये कितना खतरनाक है और इसके लक्षण क्या हैं।

कितना खतरनाक है मलेरिया

मलेरिया से लोगों की सेहत पर असर पड़ता है और अगर इसका समय रहते उपचार नहीं किया जाए, तो यह जानलेवा भी हो सकता है। मलेरिया का बुखार बारिश के मौसम में तेजी से फैलता है। वायरल इंफेक्शन हो या फिर चिकनगुनिया, डेंगू और मलेरिया, इसमें से किसी भी बीमारी में व्यक्ति को सबसे पहले बुखार जरूर आता है। परंतु हर इंफेक्शन के कुछ अलग-अलग लक्षण भी होते हैं। इन लक्षणों से इस बात का पता चलता है कि आपको इतने इंफेक्शन में कौन सा इंफेक्शन हुआ है। आमतौर पर मलेरिया जैसा इंफेक्शन मच्छर के काटने के बाद 7 से 30 दिनों के अंदर हो सकता है। इतना ही नहीं मलेरिया के कई दूसरे लक्षण भी हो सकते हैं।

ये हैं मलेरिया के कुछ लक्षण

1. बुखार: यह सबसे सामान्य और लक्षण है बुखार आना, जो अचानक आता है और बार-बार आ सकता है।

2. शरीर में दर्द: यह भी एक खास संकेत है, खासकर बीमारी के पीछे जो गम्भीर हैं।

3. ज्यादा ठंड लगना: यह बुखार के साथ हो सकता है, जो अचानक आता है और गंभीर हो जाता है।

4. शारीरिक थकावट: यह बुखार के साथ दिख सकती है और लम्बे समय तक रह सकती है।

5. सिरदर्द: यह एक अन्य सामान्य लक्षण है, जो मलेरिया में दिख सकता है।

6. उल्टी या बहुत अधिक पसीना: ये भी मलेरिया के लक्षण हो सकते हैं, खासकर जब बुखार उच्च होता है।

7. मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द: यदि किसी शख्स के मांसपेशियों और जोड़ों में सामान्य से अधिक दर्द हो तो वह भी मलेरिया का एक लक्षण हो सकता है।

8. पसीना आना: यदि किसी मरीजों को बुखार के बाद तेज पसीना आता है तो यह भी मलेरिया का एक लक्षण साबित हो सकता है।

9. पेट दर्द: यदि किसी शख्स को कई बार पेट दर्द, दस्त या अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की समस्या हो तो ये मलेरिया का लक्षण सकता है।

Also Read…

4800 से भी अधिक लोग अमरनाथ यात्रा के लिए हुए रवाना, मार्गों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

Tags

cautioushigh fevermalaria FeverToday Newsvictim of malariawhat are its symptoms
विज्ञापन