September 17, 2024
  • होम
  • सुबह उठकर इन चीजों को करने से बेली फैट होगा छूमंतर, जानिए खास टिप्स

सुबह उठकर इन चीजों को करने से बेली फैट होगा छूमंतर, जानिए खास टिप्स

  • WRITTEN BY: Shweta Rajput
  • LAST UPDATED : September 5, 2024, 8:58 am IST

नई दिल्ली: बेली फैट, यानी पेट की चर्बी, न केवल देखने में थोड़ी अजीब लगती है, बल्कि इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं भी हो सकती हैं। उच्च रक्तचाप, डायबिटीज़, और हृदय रोग जैसी बीमारियों का खतरा भी बेली फैट के कारण बढ़ सकता है। ऐसे में इसे कम करना बहुत ज़रूरी हो जाता है। अगर आप सुबह के समय कुछ विशेष कामों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, तो बेली फैट को घटाना आसान हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसा खास टिप्स के बारे में जो बेली फैट को कम करने में मदद कर सकते हैं।

1. गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर पीना

नींबू पानी का सेवन आपके शरीर से विषैले पदार्थों को निकालने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को भी तेज़ करता है। सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस डालकर पीने से पेट की चर्बी घटाने में मदद मिलती है। नींबू में विटामिन सी होता है, जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाता है और फैट बर्न करने में मददगार होता है।

2. खाली पेट कसरत

अगर आप बेली फैट कम करना चाहते हैं, तो सुबह उठकर खाली पेट कसरत करना बेहद फायदेमंद होता है। खाली पेट एक्सरसाइज करने से शरीर में जमा अतिरिक्त फैट का उपयोग ऊर्जा के रूप में होता है, जिससे चर्बी जल्दी घटती है। आप कार्डियो एक्सरसाइज, जैसे दौड़ना, साइक्लिंग, या रस्सी कूदना, कर सकते हैं। इनसे कैलोरी बर्न होती है और पेट की चर्बी भी घटती है।

3. गहरी सांस लेने वाले योगासन

योग और प्राणायाम भी बेली फैट घटाने में सहायक होते हैं। खासकर, भस्त्रिका और कपालभाति जैसे प्राणायाम करने से पेट की चर्बी घटती है। ये अभ्यास न केवल शरीर को आंतरिक रूप से मजबूत करते हैं, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी तेज़ करते हैं, जिससे कैलोरी बर्न होती है और पेट की चर्बी घटती है।

4. हल्की गुनगुनी धूप लेना

सुबह की हल्की धूप लेना न केवल विटामिन डी की कमी को पूरा करता है, बल्कि यह बेली फैट घटाने में भी सहायक होता है। अध्ययनों से पता चला है कि विटामिन डी की कमी से पेट की चर्बी बढ़ने का खतरा होता है। सुबह की धूप में 10-15 मिनट बैठने से शरीर में विटामिन डी का स्तर बढ़ता है, जिससे फैट बर्निंग प्रक्रिया में सुधार होता है।

5. हाई फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ता

सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है। अगर आप बेली फैट कम करना चाहते हैं, तो आपको अपने नाश्ते में हाई फाइबर और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए। यह न केवल आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है। दलिया, दही, फल, और अंडे जैसी चीज़ें आपके नाश्ते में शामिल हो सकती हैं।

Also Read…

शर्म को हटा दो… सेक्स, वर्जिनिटी बच्चों को पढ़ाएं जाएंगे, जेपी नड्डा से की गुजारिश

70 वर्षीय मुस्लिम शख्स अपनी बेटी को दे बैठा दिल, शादी का वीडियो देखकर लोगों में जगा आक्रोश

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन