September 19, 2024
  • होम
  • महिला को संतुष्ट करने के लिए अपनाएं ऊंट की ये आदत, मिलेगा अच्छा परिणाम…

महिला को संतुष्ट करने के लिए अपनाएं ऊंट की ये आदत, मिलेगा अच्छा परिणाम…

  • WRITTEN BY: Zohaib Naseem
  • LAST UPDATED : September 19, 2024, 8:50 pm IST


नई दिल्ली:
आचार्य चाणक्य की नीति मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी मानी जाती है। इसमें आचार्य चाणक्य ने मानव जीवन के कई ऐसे रहस्य बताए हैं, जिन्हें समझकर कोई भी व्यक्ति आसानी से अपना जीवन सुखी और सफल बना सकता है. नीति शास्त्र में पुरुषों से जुड़े गुणों का जिक्र करते हुए आचार्य कहते हैं कि अगर किसी पुरुष में ऊंट के समान 5 गुण होते हैं तो उसकी पत्नी उससे हमेशा संतुष्ट रहती है। तो आइए आपको विस्तार से समझाते है क्या कहते है चाणक्य?

मेहनत करनी चाहिए

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को अपनी क्षमता के अनुसार मेहनत करनी चाहिए और उससे मिलने वाले धन या फल से संतुष्ट और खुश रहना चाहिए। जिस प्रकार ऊँट अपने भोजन की मात्रा से संतुष्ट रहता है। उसी प्रकार पुरुषों को भी कड़ी मेहनत से कमाए गए धन से अपने परिवार का भरण-पोषण करना चाहिए। जिन पुरुषों में यह गुण होता है वे सफलता प्राप्त करते हैं।

गहरी नींद

आचार्य के अनुसार जिस प्रकार ऊंट गहरी नींद में होने के बाद भी सचेत रहते हैं, उसी प्रकार मनुष्य को भी अपने परिवार, स्त्री और कर्तव्यों के प्रति सदैव सचेत रहना चाहिए। अपने परिवार और अपनी सुरक्षा के लिए दुश्मनों से हमेशा सावधान रहें। आप चाहे कितनी भी गहरी नींद में सोएं, आपके अंदर जरा सी आहट पर जागने की क्षमता होनी चाहिए। ऐसे गुणों वाला पुरुष अपनी पत्नी को हमेशा खुश रखता है।

वफादार रहना चाहिए

चाणक्य कहते हैं कि जिस तरह ऊंट की वफादारी पर कोई शक नहीं कर सकता, उसी तरह आदमी को भी अपनी पत्नी और काम के प्रति हमेशा वफादार रहना चाहिए। जो पुरुष अनजान स्त्री को देखकर भी कामातुर हो जाता है, उसके घर में कलह बनी रहती है। ऐसे पुरुष के साथ स्त्री कभी खुश नहीं रहती, क्योंकि पत्नी अपने पति की वफादारी से ही खुश रहती है।

बहादुर प्राणी है

आचार्य का कहना है कि ऊंट एक निडर और बहादुर प्राणी है, क्योंकि यह अपने मालिक की रक्षा के लिए अपनी जान भी गंवा सकता है। वहीं उसी तरह पुरुषों को भी बहादुर होना चाहिए, ताकि अगर जरूरत पड़ने पर अपनी पत्नी और परिवार के लिए अपनी जान जोखिम में डालने से भी पीछे नहीं हटना चाहिए।

संतुष्ट रखना है

आचार्य चाणक्य के अनुसार पुरुष की पहली जिम्मेदारी अपनी पत्नी को हर तरह से संतुष्ट रखना है। जो पुरुष अपनी पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से संतुष्ट रखता है उसकी पत्नी हमेशा खुश रहती है। ऐसा करने वाला पुरुष हमेशा अपनी पत्नी का चहेता बना रहता है।

 

ये भी पढ़ें: होठों पर क्या लगाती हैं? वाइवे में छात्रा से पूछा गया सवाल, जिसके बाद मचा बवाल…

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन