Viral Video :एलियन प्रजाति का जीव, थूकने पर बनता है ‘जाल’

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब समुद्री जीव का वीडियो सामने आया है, जिसकी हलचल को देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही कोई व्यक्ति जीव की पीठ को सहलाता है, अगले ही पल वह तेजी से अपने सिर से पेड़ की जड़ या जाल जैसी संरचना को […]

Viral Video : एलियन प्रजाति का जीव, थूकने पर बनता है 'जाल'
inkhbar News
  • July 25, 2024 9:05 pm Asia/KolkataIST, Updated 9 months ago

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब समुद्री जीव का वीडियो सामने आया है, जिसकी हलचल को देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही कोई व्यक्ति जीव की पीठ को सहलाता है, अगले ही पल वह तेजी से अपने सिर से पेड़ की जड़ या जाल जैसी संरचना को बाहर निकालता है। महज कुछ सेकंड का यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

आभास होते शिकारी पर अटैक

जब रिबन वर्म को यह आभास होता है कि शिकार बहुत करीब है, तो सिर के छेद से थूक बाहर निकलती है और शिकार को पकड़कर अंदर खींच लेती है। रिबन वर्म की इस प्रक्रिया को देखना निश्चित रूप से आप आश्चर्यजनक हो गए होंगे। यह देख ऐसा महसूस होता है कि जीवों ने अपने पर्यावरण में जीवित रहने के लिए कैसे अनोखे तरीके विकसित किए हैं।

 


एलियन प्रजाति का कीड़ा

@Rainmaker1973 हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, रिबन वर्म शायद ‘एलियन जैसी’ प्रजातियों में से एक है, जो अपने शिकार को पकड़ने के लिए पेड़ जैसा जाल बाहर निकालता है। गोरगोनोरहिन्चस प्रजाति का तना खास होता है, क्योंकि इसमें शाखाएं होती हैं। यह खासियत इस कीड़े को और भी अनोखा बनाती है। 21 सेकंड की इस क्लिप को अब तक 308.3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि कई लोगों ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, इसे देखकर मैं काफी डर गया। वहीं, दूसरे का कहना है, मुझे इसे छूना भी नहीं चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा, यह एलियन का बच्चा लग रहा है।

 

ये भी पढ़े:-भाग ले पेंटिंग कंपटीशन में, जीते ₹25000 तक इनाम

             अक्षय ऊर्जा इंटर्नशिप भारत 2024, जानिए कैसे करें अप्लाई