Video: क्लास रूम के अंदर आपस में भिड़ी दो लड़कियां, हुई भयंकर मारपीट

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर दो लड़कियों के बीच आपस में लड़ाई का एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो लड़कियां आपस में क्लास में बुरी तरह एक दूसरे के साथ मारपीट कर रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्लास रूम बना अखाड़ा

जानकारी के मुताबिक अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी क्लासरूम की है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि दो लड़कियां एक दूसरे से बुरी तरह लड़ाई कर रही हैं। एक लड़की जिसने लाइट ब्लू रंग के कपड़े पहने हैं लड़ाई के दौरान वो दूसरी लड़की के बालों को काफी जोर से पकड़कर खींचने लगती है। इसके बाद सामने खड़ी लड़की अपने आप को ब्लू रंग के कपड़े वाली लड़की से छुड़ाने की कोशिश करते हुए। इस दौरान वह उसको मारने भी लगती है। परंतु लाइट ब्लू ड्रेस वाली लड़की सामने खड़ी लड़की पर इस लड़ाई में भारी पड़ जाती है। इसके बाद वह उसको सीट पर खड़े होकर उसे पैर से मारने लगती है। जब ये लड़ाई हो रही होती है तो वहां मौजूद एक लड़की दोनों की लड़ाई रोकने की कोशिश करती है। परंतु दोनों लड़ने वाली लड़कियां एक दूसरे के खून की इतनी प्यासी हो जाती हैं कि उनको लड़ने के अलावा कुछ और दिखाई ही नहीं देता है।

वीडियो देखकर लोग हुए हैरान

दोनों लड़कियों में हो रही इस महाभारत को देखकर वहां मौजूद दूसरे छात्र क्लास रूम में पहुंचते हैं और दोनों की लड़ाई को रोकने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया @gharkekalesh नाम के अकाउंट से एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर के लिखा है कि मार खाने वाली लड़की क्या ये आदिवासी तेल लगाती हैं। इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा है कि ये कौन सा तेल इस्तेमाल करती हैं। एक और अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है कि लड़कियां एक दूसरे के बाल ही क्यों पकड़ती हैं हर लड़ाई में। और एक यूजर ने लिखा- ये झगड़ा बंदे के लिए हुआ होगा।

Cat-Kalesh b/w Two Girls inside College Classroom
pic.twitter.com/JesebQR9OG

— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) September 3, 2024

Also Read…

टीचर और स्टूडेंट के गहरे बॉन्ड को दिखाती हैं ये बॉलीवुड फिल्में, देखकर आप भी हो जाएंगे इमोशनल

डॉली चायवाला इंटेक्स के लिए कितना रुपया मांगता है? जानकर उड़ जाएंगे होश

Tags

inkhabarinside the classroomterrible fight takes placeToday NewsTwo girls fight
विज्ञापन