Video: ये जर्मन लड़की 'खैनी ब्रेक' लेकर खाती है गुटखा, लोगों ने पूछा 'स्टील वाला चुनौटी नहीं है'

नई दिल्ली: उत्तर भारत में गुटखा खाना आम बात है। यूपी बिहार के लोग तो इसे जरूर खाते हैं। पुरुष के साथ महिलाएं भी ऐसे शौक से खाती है, लेकिन अब तो गुटखा विदेशों में भी फेमस हो गया है। जर्मनी का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की पढ़ाई के बीच खैनी ब्रेक लेकर गुटखा खाती नजर आ रही है।

पढाई के बीच खैनी ब्रेक

विडियो में शख्स लड़की के कमरे में जाता है। लड़की स्टडी टेबल पर लैपटॉप पर पढ़ रही है। काम के बीच में वह ब्रेक लेती है और गुटखा खाने लगती है। वह उसे हाथ में लेकर रगड़ती है और चुटकी भर खा लेती है। लड़की के कमरे में फूल, कैमरा आदि भी दिखाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @dankedirhindi

पीके की आवाज में किया वॉयस ओवर

इंस्टाग्राम यूजर @dankedirhindi बिहार का एक लड़का है जो जर्मनी में रहता है (विदेशी लड़की खैनी खाती है)। वह आमिर खान की फिल्म पीके से इंस्पायर होकर उसी किरदार के अंदाज में वॉयस ओवर करके वीडियो बनाता है, जो काफी मजेदार होते हैं। हाल ही में उसने अपनी जर्मन दोस्त का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह उसके कमरे का टूर कराता है और यह भी दिखाता है कि लड़की खैनी खाती है। हालांकि, यह भी हो सकता है कि उसने सिर्फ मनोरंजन के लिए वीडियो बनाया हो और लड़की को सिर्फ यह वीडियो बनाने के लिए खैनी खाने को कहा हो।

वीडियो वायरल 

इस वीडियो को 38 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा- कंटेंट के लिए विदेशी को खैनी खिला दी। दूसरे ने कहा कि खैनी के पैकेट को देखकर लगता है कि इसका इस्तेमाल रोजाना होता है। एक ने तो यहां तक पूछ लिया कि लड़की स्टील की चुनौटी क्यों नहीं रखती?

Tags

foreigner girl eat tobaccogerman girl eat gutkagerman girl plastic chinautihindi newsinkhabarViral video
विज्ञापन