Video: पासा पड़ा उलटा, कुत्तों ने तेंदुए का नोच-नोच कर किया बुरा हाल, शिकारी को दिखाई उसकी औकात

नई दिल्ली: आपने हमेशा देखा होगा कि जंगल का राजा शेर को माना जाता है। शेर, बाघ, तेंदुआ ये सब जंगल के सबसे खतरनाक जानवर माने जाते हैं। अगर एक बार अपने शिकार के पीछे लग जाएं तो उसकी मृतयु तय है। परंतु इस बार मामला उल्टा हो गया है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसको देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। इस वीडियो में एक तेंदुए का कुछ जंगली कुत्तों ने नोच-नोच बुरा हाल कर दिया। आइए जानते हैं इस वीडियो के बारे में विस्तार से?

तेंदुए का हुआ बुरा हाल

जंगल में जिंदा रहने का एक ही नियम माना जाता है कि जो ज्यादा मजबूत और ताकतवर हो-यहां जीवन उसी का शासन चल सकता है। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। जंगली कुत्तों ने तेंदुए का नोच-नोच कर किया बुरा हाल कर दिया है। कुत्तों ने तेंदुए को ये बता दिया है कि सिर्फ खतरनाक दिखना ही काफी नहीं होता है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि पांच कुत्तों का ग्रुप मिल एक तेंदुए पर बुरी तरह से टूट पड़ता है। वह उसको बुरी तरह से गिराकर नोंचने लगते हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि आज तेंदुए इन कुत्तों से बच पाना काफी मुश्किल हो। वह उसकी जान लेकर ही रहेंगे। वीडियो कुत्ते तेंदुए को खींचते-नोचते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह खुद को बचाने की पूरी कोशिश करता है, परंतु बचा नहीं पाता है।

लोग हुए हैरान

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग काफी हैरान हो गए हैं। जंगल के सबसे खतरनाक जानवर के साथ ऐसा किसी ने शायद पहली बार होते हुए देखा होगा। इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म शेयर किया गया है। जानकारी के मुताबिक वायरल होने के बाद वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। लोग वीडियो पर कमेंट कर के अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इस सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट कर के लिखा है कि तेंदुओं का काम तमाम कर दिया-भाई ये कुत्ते तो आदमखोर निकले। इसके अलावा एक और यूजर ने कमेंट कर के अपनी प्रतिक्रिया दी है कि इस तरह का नजारा जंगलों में काफी कम ही देखने को मिलता है।

pic.twitter.com/ScSLeSovOi

— NATURE IS BRUTAL (@TheBrutalNature) August 27, 2024

 Also Read…

बाप रे! इन देशों में बलात्कारियों को देतें हैं ऐसी सख्त सजा, सुन कर कांप जाएगी रूह

पेरिस पैरालंपिक में भारत ने रचा इतिहास, शरद कुमार ने सिल्वर और मरियप्पन ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

Tags

dogs mauled the leopardinkhabarshowed the hunter his placetables turnedToday News
विज्ञापन