नई दिल्ली: स्नो लेपर्ड को ‘पहाड़ के भूत’ भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि वह अपने शिकार को अगर एक बार झपट लें तो उसकी मृत्यु पक्की है। 6 जनवरी को सोशल साइट X पर भारतीय वन सेवा (IFS) के रिटायर्ड अधिकारी मोहन परगैन ने स्नो लेपर्ड यानि ‘पहाड़ के भूत’ का एक अद्भुत वीडियो शेयर किया और लिखा- बेहद फुर्तीले और खूंखार हिम तेंदुए को शिकार को दबोचने के लिए 60 मीटर से अधिक लंबी छलांग लगाते हुए देखिए।
बकरी का किया शिकार
कई लोग ऐसा कहते हैं कि इस ‘पहाड़ के भूत’ को शिकार करने से ग्रैविटी भी रोक नहीं पाती। ढलानों पर भी हिम तेंदुआ एक रॉकेट की तरह भागता है। एक्स पर स्नो लेपर्ड का यानी हिम तेंदुए का 6 जनवरी को भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के रिटायर्ड अधिकारी मोहन परगैन ने एक अद्भुत वीडियो शेयर किया। वीडियो शेयर करने के बाद उन्होंने लिखा कि-बेहद फुर्तीले और खूंखार हिम तेंदुए को शिकार को दबोचने के लिए 60 मीटर से अधिक लंबी छलांग लगाते हुए देखिए।
वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को @belgeseIdunyasi नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर काफी लोगों ने कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। 37 सेकंड लंबी वीडियो क्लिप में आप देखेंगे कि हिम तेंदुआ घात लगाकर पहाड़ी बकरी (शापू) पर हमला बोल देता है। बकरी अपनी जान बचाने की काफी कोशिश करती है, परंतु पहाड़ी शैतान के आगे आखिर वह घुटने टेक देती है। खड़ी ढलान होने बावजूद स्नो लेपर्ड हवा में 60 मीटर लंबी छलांग लगाते हुए बकरी को दबोच लेता है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि- हिम तेंदुआ पहाड़ी से गिर जाता है और चट्टानों से टकराता है, इसके बावजूद भी वह बकरी को नहीं छोड़ता है।
लोगो ने किए कमेंट
वायरल हुए इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि- ये तो सच में खरतनाक जानवर है। इसके तो चट्टानों से टकराने के बाद भी एक भी हड्डी नहीं चटकी। यह वाकई में हिमालय का खूंखार शिकारी है। दूसरे यूजर ने लिखा, मैं तो यह सोचकर हैरान हूं कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी तेंदुए को कुछ नहीं हुआ। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, प्रकृति अक्सर चौंकती रहती है।
Also Read…