नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर चौंका देने वाला वाली खबर सामने आई है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़कियां दावा कर रही हैं कि उनके हॉस्टल पर भूत ने जानलेवा हमला किया है। लोगों के बीच इस वायरल वीडियो ने डर और रोमांच का माहौल पैदा कर दिया है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में घबराई हुई आवाज में वह अन्य लड़कियों को बताती है, “देखो, वहां भूत-भूत। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रात के समय गर्ल्स हॉस्टल बाहर लड़कियों का पूरा जमावड़ा बाहर ग्राउंड में खड़ा है। सभी लड़कियां अपने मोबाइन फोन से हॉस्टल के बाहर वीडियो बना रही है। वीडियो में लड़कियां इस बात की पुष्टि करने की कोशिश करती दिखती हैं कि बिल्डिंग पर कुछ अजीब हो रहा है। इसी दौरान एक युवती बिल्डिंग की ओर इशारा करती हुए कहती है कि-वो देखों वहां भूत है।
इस वीडियो क्या सच में भूतों ने हमला किया है इस बात की अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो कब और कहां का है। हॉस्टल प्रशासन की ओर से भी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स इसे हॉरर स्टोरी से जोड़कर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कुछ लोगों का मानना है कि ऐसी घटनाएं अंधविश्वास को बढ़ावा देती हैं। वहीं कुछ लोग इसे मजाकिया मान रहे हैं, तो वहीं कुछ लड़कियों की प्रतिक्रिया को ओवरएक्टिंग कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि- यह केवल ध्यान खींचने का तरीका हो सकता है।
Pov : Exam time pe hostel me bhoot ka aana normal hai guys ! pic.twitter.com/SKUxLQ98ox
— Vijay (@veejuparmar) November 18, 2024
Also Read…
हिंदुओं की आबादी बढ़ाने के लिए इस दिन शादी करेंगे बाबा बागेश्वर, बोले- ज्यादा बच्चे पैदा करूंगा