• होम
  • खबर जरा हटकर
  • ’29 सीट जिताई हैं, अब तो रोड बनवा दो मोदी जी!’ वायरल हुआ MP की महिला का वीडियो

’29 सीट जिताई हैं, अब तो रोड बनवा दो मोदी जी!’ वायरल हुआ MP की महिला का वीडियो

Viral Video: एमपी की एक महिला का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। वीडियो में महिला प्रधानमंत्री मोदी से अपने गांव में सड़क बनवाने की गुहार लगा रही है। महिला वीडियो में कह रही है, “मध्य प्रदेश के लोगों ने 29 की 29 सीट जिताई हैं। हमारे यहां की रोड तो […]

Video of MP woman went viral request desi style pm modi for road
inkhbar News
  • July 4, 2024 4:19 pm Asia/KolkataIST, Updated 9 months ago

Viral Video: एमपी की एक महिला का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। वीडियो में महिला प्रधानमंत्री मोदी से अपने गांव में सड़क बनवाने की गुहार लगा रही है। महिला वीडियो में कह रही है, “मध्य प्रदेश के लोगों ने 29 की 29 सीट जिताई हैं। हमारे यहां की रोड तो बनवा दीजिए, हमारे यहां की रोड कबाड़ है।” वही महिला का ये अपील वाला अंदाज़ लोगो को बहुत पसंद आ रहा है और वीडियो थोड़ा हंसी मज़ाक वाला भी है।

ठेठ अंदाज में बात रखती महिला

X प्लेटफार्म पर इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में महिला का ठेठ अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। महिला ने वीडियो में बताया कि उनके गांव के लोग सांसद, विधायक, कलेक्टर से मिल चुके हैं, लेकिन कोई मदद नहीं मिली ना हमारी बात सुन रहे है। हमने उन्हें ये वीडियो भी दिखाई थी। वीडियो में महिला ने बताया की बरसात में हालत और खराब हो जाती है और बसें भी पलट जाती हैं जिससे लोगो को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।

देखे वीडियो

यूजर्स ने की मदद की अपील

वीडियो के आखिरी में महिला सभी लोगों से गुहार लगती नज़र आ रही है की उसकी बात PM मोदी जी तक पहुंच जानी चाहिए। वही @ChapraZila नाम के X हैंडल ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “कृपया सभी मित्रों से निवेदन है कि इ भौजी की बात, मोदी जी तक पहुंचाएं!!” एक यूजर ने लिखा, “जनता के सरोकारों से जुड़ी अत्यंत आवाज।” अब तक इस वीडियो को 2 लाख 66 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और 11 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

 

ये भी पढ़ें: होमवर्क से परेशान माँ ने टीचर्स से की अनोखी गुजारिश, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर ‘हिट’!