• होम
  • खबर जरा हटकर
  • Video: लो भाई…अब सुअर भी करने लगे स्विमिंग, एक साथ कई सुअरों ने पानी में लगाई छलांग, वीडियो देखें

Video: लो भाई…अब सुअर भी करने लगे स्विमिंग, एक साथ कई सुअरों ने पानी में लगाई छलांग, वीडियो देखें

एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस रहे हैं और साथ ही काफी हैरान भी हो रहे हैं। इस वीडियो में ऊंचाई से एक के बाद एक कई सुअरों को पानी में छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है। पानी में डुबकी लगाने के बाद ये सुअर स्विमिंग का खूब आनंद लेते हैं। उनकी इस हरकत को देखकर लोग वीडियो पर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।

inkhbar News
  • November 28, 2024 9:09 am Asia/KolkataIST, Updated 5 months ago

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस रहे हैं और साथ ही काफी हैरान भी हो रहे हैं। इस वीडियो में ऊंचाई से एक के बाद एक कई सुअरों को पानी में छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है। पानी में डुबकी लगाने के बाद ये सुअर स्विमिंग का खूब आनंद लेते हैं। उनकी इस हरकत को देखकर लोग वीडियो पर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।

स्नान करने निकले सुअर

वीडियो में एक बड़ा सा तालाब दिख रहा है। इसके किनारे पर एक लकड़ी का ढांचा बना हुआ है, जिससे सुअर बारी-बारी से पानी में कूदते हैं। जैसे ही एक सुअर छलांग लगाता है, अन्य सुअर भी पीछे-पीछे उसकी नकल करते हैं। पानी में पहुंचने के बाद वे तैरते और खेलते हुए नजर आते हैं। इस वीडियो को लोग इसलिए भी पसंद कर रहे हैं क्योंकि यह आमतौर पर जानवरों के ऐसे व्यवहार को दिखाने वाले वीडियो से अलग है। जहां सुअरों को अक्सर जमीन पर देखा जाता है, वहां इस तरह पानी में उनका मस्ती करना अद्भुत है। इस वीडियो को कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा किया गया है, जहां लाखों लोग इसे देख चुके हैं। वीडियो में सूअर ऊंचाई से न सिर्फ पानी में छलांग लगाते हैं, बल्कि वो जमकर पानी में तैर-तैरकर स्नान भी करते हैं.

लोगों ने क्या कहा

जानवरों के अनोखे और मजेदार वीडियो हमेशा से लोगों का ध्यान खींचते हैं। लोगों ने इस वीडियो पर मजेदार टिप्पणियां भी की हैं। किसी ने लिखा, “सुअरों की स्विमिंग प्रतियोगिता देखना मजेदार है।” वहीं किसी ने इसे सुअरों की गर्मियों की छुट्टियों का मजेदार तरीका बताया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को @jcniyomugabo नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि- इस तरह से वे सूअरो को कीटाणुरहित करते हैं और उसे उनके लिए मजेदार भी बनाते हैं। वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस पर 1.4 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। वीडियो में सुअरों को देखकर लोग ऐसा कह रहे हैं कि- ये तो अपना शन एन्जॉय कर रहे हैं और उन्हें पानी में नहाकर बड़ा मजा आ रहा है।

Also Read…

Aaj Ka Rashifal: आज मां लक्ष्मी की कृपा से इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, धन से भर जाएगी तिजोरी, हर काम में मिलेगी सफलता

हेमंत सोरेन आज लेंगे झारखंड के 14वें CM पद की शपथ, इंडिया अलायंस के दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा