October 28, 2024
Advertisement
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • Video: असली नागिन निकली महिला, काले नाग को जीभ से चाटकर लोगों को किया हैरान, देखें वीडियो
Video: असली नागिन निकली महिला, काले नाग को जीभ से चाटकर लोगों को किया हैरान, देखें वीडियो

Video: असली नागिन निकली महिला, काले नाग को जीभ से चाटकर लोगों को किया हैरान, देखें वीडियो

  • WRITTEN BY: Shweta Rajput
  • LAST UPDATED : October 28, 2024, 2:33 pm IST
  • Google News

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला काले नाग को अपने हाथों में पकड़कर अपनी जीभ से चाट रही है। वीडियो को देखने के बाद हर कोई महिला को असली नागिन बता रहा है। पूरे इंटरनेट पर इस घटना ने तहलका मचा दिया है और लोग इसे देखकर भौचक्के रह गए हैं।

सांप को जीभ से चाटा

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक काला नाग महिला के पास फन फैलाए बैठा हुआ है। काला नाग बहुत ही खतरनाक दिख रहा है, जिसे महिला ने अपने हाथ में पकड़ रखा है। नाग के साथ महिला बेहद साहसिक तरीके से पेश आ रही है। वीडियो में महिला नाग को छेड़ते हुए भी दिखाई दे रही है। यह दृश्य काफी हैरान कर देने वाला है। नाग की गहरी काली त्वचा से उसके खतरनाक और डरावने होने का आभास होता है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस खौफनाक सर्प के सामने भी महिला बिल्कुल भी डरी हुई नहीं दिखती, बल्कि वह उससे भी खतरनाक नजर आ रही है। लोग यह देखकर हैरान हैं कि आखिर यह महिला बिना डरे कैसे इस नाग के साथ खेल रही है और उस पर जीभ भी फेर रही है।

वीडियो वायरल

जानकारी के अनुसार इस वीडियो को सोशल मीडिया के X प्लेटफार्म पर “Rationality” नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि- “इन दोनों में असली नागिन कौन सी है?” सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो यूजर्स के बीच सवालों और चर्चाओं का विषय बन गया है। उनके इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं और बहुत से यूजर्स ने इस महिला की निडरता पर हैरानी जताई है। कुछ लोगों ने इसे साहसी बताया है, जबकि कई अन्य ने इसे खतरनाक और असुरक्षित व्यवहार करार दिया है। वीडियो एक यूजर ने लिखा, “इस तरह के खतरनाक जानवरों के साथ इस तरह का व्यवहार करना बहुत असुरक्षित है और इसे रोकना चाहिए।”

Also Read…

जम्मू में आतंकियों की दहशत, अखनूर में सेना की एंबुलेंस पर बरसाईं गोलियां

इस राज्य में लीज पर मिल रही लड़कियां, हर दिन 5 से 10 बार कर सकते हैं बलात्कार, रोंगटे खड़ी कर देगी कहानी

Tags

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन