September 19, 2024
  • होम
  • Video: खौलते हुए खाने के भगौने में गिरा शख्स, दिल दहला देगा ये खौफनाक वीडियो

Video: खौलते हुए खाने के भगौने में गिरा शख्स, दिल दहला देगा ये खौफनाक वीडियो

  • WRITTEN BY: Shweta Rajput
  • LAST UPDATED : August 16, 2024, 10:43 pm IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर वैसे तो कई हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। परंतु इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसको देख कर आपकी भी रूह कांप जाएगी। इस वीडियो में एक शख्स बुरी तरह से खाने के बरतन में गिर जाता है जिसके बाद कई लोग उसकी मदद करने की कोशिश करते हैं, परंतु वह तब तक पूरी तरह से खौलते हुए खाने के हवाले हो जाता है। इस वीडियो को देख कर आपका भी दिल दहल जाएगा। आइए जानते हैं इस वीडियो को विस्तार से?

विचलित कर देगा वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक जगह पर कई सारे खाने को भगौने रखए हुए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि इन भगौनों के पास जाता है। शख्स को देख कर ऐसा लग रहा है जैसे मानो वह लड़खड़ा रहा हो। इसके बाद अचानक से उसका कंट्रोल खो जाता है और उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। जिसके बाद वह सीधा खाने के भगौने में जाकर गिर जाता है। इस वीडियो को देख कर लोगों का दिल दहल गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन बरतनों में खाना बन रहा था और वह इतने खौल रहे थे, कि जब शख्स उसमें गिरा तो वह काफी तड़प रहा था। वीडियो में शख्स की बेचैनी से इस बात का पता चल रहा है कि उसको कितना दर्द हो रहा है। इस हादसे का वीडियो वाकई डराने वाला है।

व्यक्ति की हुई मौत

जानकारी के मुताबिक यह वीडियो तमिलनाडु का है और वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान तमिलनाडु के मदुरै में रहने वाले मुथुकुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शख्स के साथ यह दर्दनाक हादसा तमिलनाडु में मनाए जाने वाले ‘आदि वेल्ली’त्यौहार के दौरान हुई है। इस दिन देवी अम्मन के सम्मान में एक खास खान-पान का आयोजन किया जाता है और इस खान पान में देवी के लिए सम्मान में दलिया पकाया जाता है। इतना ही नहीं इस प्रसाद रूपी दलिए को लोगों में बांटा जाता है। इसी कारण से मुथु मरियम्मन मंदिर के भक्तों के लिए मदुरै के पझंगनाथम में बड़े बर्तनों में दलिया पकाया जा रहा था। इसी दौरान खौलते हुए भगौने में गिर गया। बताया जा रहा है कि शख्स को अचानक चक्कर आ गया जिसके कारण वह हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में शख्स 65 फीसदी तक जल गया, जिसके तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देख कर कमेंट के जरिए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Also Read…

EC ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के लिए किया चुनाव का ऐलान, 4 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

डेंगू का खात्मा जल्द, वैक्सीन के फाइनल ट्रायल ने बढ़ाई उम्मीदें, क्या अब नहीं होगी मौत?

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन