Video: गाड़ी के सामने अचानक 13 शेरों ने मारी एंट्री, हलक में आ गई चालक की जान

गुजरात: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक फोर व्हीलर के ठीक सामने 13 शेरों ने अचानक एंट्री मार ली। सभी शेरों की तादाद पूरे डिसीप्लेन के साथ वॉक करते हुए नजर आ रही थी। ये अद्भुत नज़ारा शख्स ने कैमरे में कैद कर लिया। ये वीडियो देख कर आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

फोर व्हीलर के सामने आया शेरों का झुंड

जानकारी के मुताबिक यह मामला गुजरात नेशनल पार्क के पास से सामने आया है। यहां सोमनाथ जिले के गिर गधादा गांव में एक फोर व्हीलर के सामने एक शख्स को अचानक ये अद्भुत नाजारा देखने को मिला। इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि शख्स गाड़ी से रात में सड़क पर जा रहा है। तभी उसके सामने 13 शेरों के झुंड आ जाता है। जैसे ही ड्राइवर की नजर शेरों पर पड़ती है तो वह तत्काल ब्रेक लगाता है। इस बीच वह अपनी गाड़ी को शेरों से सुरक्षित दूरी पर रखता है। वह देखता है कि इस झुंड में सभी शेरों में सबसे आगे एक शेरनी चल रही है। उस शेरनी के ठीक पीछे यंग लॉयन और कुछ छोटे शावक भी चल रहे हैं। इतने में देखता है की सभी को एक बूढी शेरनी संभालकर आगे चलने का संदेश दे रही है। गाड़ी में सवार शख्स सभी शेरों को गिनने की कोशिश करता है तो उसको 13 शेर दिखाई देते हैं। हालांकि ये संख्या ज्यादा भी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ शेर अंधेरे में थे। उन शेरों की वीडियो में धुंधली तस्वीर दिख रही थी।

वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो में शेरों के डिसिप्लिन को देख कर काफी हैरान हो गए हैं। शेरों के शावकों की इतनी बड़ी तादाद देखकर विभाग जरुर खुश हो रहा होगा। इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग वीडियो पर कमेंट कर के अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो पर कमेंट कर के एक यूजर ने लिखा है कि 13 शेर…क्या आप मजाक कर रहे हैं। इसके अलावा एक और यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर के लिखा है कि ऐसी नजारा मैंने भी जंगल सफ़ारियों मे कई बार देखा है।

गिर जंगल के ग्रामीण इलाके में अक्सर शेर दिखते है लेकिन खिलावड़ इटवाया रोड पर एक साथ 13 शेरो का झुंड शिकार की तलाश में pic.twitter.com/akwWfJZGlE

— Amit Kumar (@amitk_journo) August 1, 2024

Also Read…

आप भी बेडरूम में रखते हैं ये तीन चीजें तो हो जाएं सावधान, आ सकती है कंगाली

Tags

विज्ञापन