September 17, 2024
  • होम
  • VIDEO: 5 दुल्हन की 1 दूल्हे ने भरी मांग, लिए सात फेरे और खाई साथ रहने की कसम, देखकर चकरा जाएगा सिर

VIDEO: 5 दुल्हन की 1 दूल्हे ने भरी मांग, लिए सात फेरे और खाई साथ रहने की कसम, देखकर चकरा जाएगा सिर

  • WRITTEN BY: Shweta Rajput
  • LAST UPDATED : September 8, 2024, 9:57 am IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स 5 लड़कियों के साथ शादी कर रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान हो गए हैं। लोगों का कहना है कि एक शख्स इतनी लड़कियों से एक साथ कैसे शादी कर सकता है। लोगों ने वीडियो देखकर कई सवाल करने शुरू कर दिए हैं।

5 दुल्हन के साथ शादी

वीडियो देख कर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे की ऐसा सच में कैसे मुमकिन हो सकता है। परंतु यह सच है। वीडियो में 5 लड़कियों की शादी एक ही शख्स के साथ हो रही है। वीडियो में आप साफ देख सकते है कि एक शख्स पांच लड़कियों के साथ शादी के मंडप में खड़ा है। इसके बाद वह एक-एक करके मंडप में फेरे लेना शुरू कर देते हैं। इसके बाद वीडियो में आप देखेंगे की पांचों दुल्हनों की एक ही दुल्हे के साथ शादी हो जाती है। शादी पूरी होने के बाद वह अपने पति का पैर छूकर आर्शीवाद लेती हैं।

वीडियो वायरल

वीडियो देखकर लोग काफी हैरान हो गए हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को “Firdaus Fiza” नाम के अकाउंट से एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब मजा लेकर देख रहे हैं। इतनी ही नहीं लोग इस वीडियो पर कई मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। लोगों के बीच इस बात को लेकर बहस चल रही है कि वीडियो में जो दिख रहा है वह असल में सच है या फिर कोई मजाक चल रहा है।

Also Read…

सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के हैं अनेक फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

Duleep Trophy: ऋषभ पंत की धमाकेदार वापसी, रेड बॉल क्रिकेट में टी20 की तर्ज पर जड़ा अर्धशतक

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन