September 19, 2024
  • होम
  • दुनिया के ये दो रहस्यमयी नर्क के द्वार, जहां परिंदा भी नहीं मारता पर

दुनिया के ये दो रहस्यमयी नर्क के द्वार, जहां परिंदा भी नहीं मारता पर

  • WRITTEN BY: Anjali Singh
  • LAST UPDATED : August 11, 2024, 7:02 pm IST

नई दिल्ली: दुनियाभर में कई ऐसी जगहें हैं, जिनका रहस्य आज भी लोगों को हैरान कर देता है। इनमें से कुछ जगहें ऐसी हैं जहां पर्यटक जा सकते हैं, जबकि कुछ जगहें ऐसी हैं जहां जाने की हिम्मत बहुत कम लोग करते हैं। आज हम आपको दो ऐसी ही रहस्यमयी जगहों के बारे में बताएंगे, जिन्हें ‘नर्क का दरवाजा’ कहा जाता है।

नर्क की घाटी

जापान, जिसे तकनीक और तरक्की में सबसे आगे माना जाता है, एक ऐसी जगह भी है जो अपनी रहस्यमयी और डरावनी पहचान के लिए जानी जाती है। इस जगह का नाम है ‘नर्क की घाटी’

Податотека:Jigokudani Yaen-koen(monkey park) 5.jpg — Википедија

कहां है नर्क की घाटी?

जापान की राजधानी टोक्यो से लगभग 500 किलोमीटर दूर, नागानो नामक राज्य में ये जगह स्थित है। नागानो में स्थित इस घाटी का नाम है जिगोकुदानी मंकी पार्क, जिसे ‘वेली ऑफ हेल’ यानी नर्क की घाटी कहा जाता है।

JIGOKUDANI ONSEN KORAKUKAN (Japon/Yamanouchi-machi) - tarifs 2024

क्यों खास है यह घाटी?

यहां के नजारे बेहद अद्भुत और डरावने होते हैं, खासकर सर्दियों में। जब चारों ओर बर्फ गिरती है और बर्फीली हवाएं चलती हैं, तो इस जगह पर इंसान रहना मुश्किल हो जाता है। लेकिन यहां के निवासी बंदर, इस कठिन मौसम में भी अपनी जगह नहीं छोड़ते। यह जगह इतनी ठंडी होती है कि पेड़ भी ठिठुरते हुए दिखते हैं, लेकिन बंदर यहां बने रहते हैं, इसलिए इस पार्क का नाम ‘मंकी पार्क’ पड़ा है।

जिगोकुदानी बंदर पार्क | जिगोकुदानी के हिम बंदर | टाइम्स ऑफ इंडिया ट्रैवल

नर्क का द्वार

यमन के रेगिस्तानी इलाके में स्थित भरहुत का कुआं भी रहस्यों से भरा हुआ है। इसे लोग ‘नर्क का द्वार’ कहते हैं।

Mystery Abounds Yemen's Giant 'Well Of Hell,' Experts Baffle What Lies Beneath 'Prison For Demons'

क्या है बरहूत का कुआं?

बरहूत का कुआं यमन की एक प्राचीन और रहस्यमयी जगह है। इस कुएं के बारे में कहा जाता है कि इसे भगवान सबसे ज्यादा नापसंद करते हैं। इस कुएं की चौड़ाई करीब 30 मीटर है, और इसकी गहराई अब तक कोई माप नहीं पाया है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह कुआं 100 से 250 मीटर तक गहरा हो सकता है।

Well of Hell: Scientists Explore Well Of Hell In Yemen Desert To Find Snakes & Pearls, But No Ghosts - यमन में 'नरक के गड्ढे' में पहली बार उतरे वैज्ञानिक तो सामने

क्यों है यह कुआं रहस्यमयी?

इस कुएं के अंदर जाने की आज तक किसी ने हिम्मत नहीं की, क्योंकि इसके अंदर जाते ही ऑक्सीजन की कमी महसूस होती है और अजीबोगरीब गंध की वजह से लोग वापस लौट आते हैं। यमनी वैज्ञानिकों और खोजकर्ताओं ने भी इस कुएं की गहराई नापने की कोशिश की, लेकिन वे भी असफल रहे।

दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जो अपने रहस्यों से लोगों को हैरान कर देती हैं। जापान की नर्क की घाटी और यमन का नर्क का द्वार भी ऐसी ही दो जगहें हैं, जिनका रहस्य आज भी बना हुआ है। ये दोनों जगहें इस बात का प्रमाण हैं कि हमारे आसपास की दुनिया में बहुत कुछ ऐसा है जिसे हम अभी तक पूरी तरह से समझ नहीं पाए हैं।

 

ये भी पढ़ें: रिलायंस इंडस्ट्रीज में 42 हजार कर्मचारियों की छंटनी पर अनुपम मित्तल का सवाल… इतनी चुप्पी क्यों?

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन