September 19, 2024
  • होम
  • सागर की गहराई में भी चमका तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय तट रक्षक ने शेयर किया दिल छूने वाला वीडियो

सागर की गहराई में भी चमका तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय तट रक्षक ने शेयर किया दिल छूने वाला वीडियो

  • WRITTEN BY: Anjali Singh
  • LAST UPDATED : August 14, 2024, 11:02 pm IST

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, भारतीय तटरक्षक बल ने एक ऐसा वीडियो जारी किया है जो देशभक्ति और एकता का अनूठा प्रदर्शन करता है। इस वीडियो में भारतीय तटरक्षक बल ने लक्षद्वीप के समुद्र की गहराई में तिरंगा फहराकर हर घर झंडा अभियान का समर्थन किया। पानी के नीचे तिरंगा लहराते हुए तट रक्षकों का यह दृश्य दर्शकों को गर्व से भर देगा।

समुद्र की गहराई में तिरंगे की शान

देश भर में 78 वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है, और इसी बीच भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र की गहराई में तिरंगा फहराने का एक अविश्वसनीय वीडियो साझा किया। लक्षद्वीप के समुद्री तट पर आयोजित इस कार्यक्रम में तट रक्षक समुद्र की सतह के नीचे तिरंगा फहरा रहे हैं और सम्मानपूर्वक सलामी दे रहे हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और इसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा है।

वीडियो देख गर्व से भर उठेंगे आप

इस 13 सेकंड के वीडियो में, तीन तट रक्षक समुद्र की गहराई में तिरंगा फहराते नजर आ रहे हैं। एक खंभे से बंधे तिरंगे को पकड़े हुए ये लोग जल के अंदर सलामी देते दिख रहे हैं। इस दृश्य को देखकर आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। 15 अगस्त को देश का 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा, और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा लगाने की अपील की है।

पहले भी दिखा चुके हैं ऐसे कारनामे

भारतीय तटरक्षक बल ने इससे पहले भी समुद्र की गहराई में तिरंगा फहराने का कारनामा किया है। पिछले साल तमिलनाडु के रामेश्वरम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भी तट रक्षकों ने पानी के अंदर तिरंगा फहराया था। अब इस परंपरा को जारी रखते हुए भारतीय तटरक्षक बल ने लक्षद्वीप में तिरंगा फहरा कर देशवासियों को प्रेरित किया है।

 

 

ये भी पढ़ें: इजरायल पर हमले की धमकियों के बीच ईरान ने तेज किया परमाणु हथियार कार्यक्रम

ये भी पढ़ें: सांकेतिक भाषा में गाया राष्ट्रगान, दिल खुश कर देगा वीडियो

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन