टाइम ट्रैवलर की चेतावनी, आने वाले दिनों में होंगी ये 5 खतरनाक घटनाएं, सावधान रहें!

नई दिल्ली: एक शख्स जिसने खुद को टाइम ट्रैवलर बताया है, उसने दुनिया को बड़ी घटनाओं के बारे में आगाह किया है। उसका दावा है कि आने वाले हफ्तों में कुछ ऐसी घटनाएं होंगी जो सबको चौंका देंगी।

कौन है ये ‘टाइम ट्रैवलर’?

इस शख्स का नाम एनो अलारिक है, जो दावा करता है कि वह साल 2671 से वापस आया है। उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TikTok पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उसे आने वाले खतरों के बारे में पता है और वह दुनिया को चेतावनी दे रहा है। एनो का दावा है कि लोग उसकी बातों पर अभी विश्वास नहीं कर रहे, लेकिन 2024 के अंत में होने वाली 5 घटनाएं सबको यकीन दिला देंगी।

क्या होंगी ये 5 खतरनाक घटनाएं?

1. ऑस्ट्रेलिया में विशाल जानवरों का मिलना: एनो का कहना है कि अक्टूबर के महीने में ऑस्ट्रेलिया के एक हिस्से में 70 तरह के बड़े जानवर नजर आएंगे। इनमें 3 फीट लंबी मकड़ियां, 60 फीट की तितलियां और ऊंची इमारतों जितने बड़े जिराफ शामिल होंगे।

2. सूर्य की खतरनाक ऊर्जा: 23 अक्टूबर को एनो के मुताबिक, सूर्य की किरणों से हमें एक खास प्रकार की ऊर्जा मिलेगी, जिससे हर इंसान अपनी मौत का आभास कर सकेगा। यह एक अद्भुत और डराने वाला अनुभव होगा।

3. मृत सिंगर की वापसी: 25 अक्टूबर को एक ऐसा सिंगर लोगों के सामने आएगा, जिसे दुनिया मृत मान चुकी थी। एनो का दावा है कि इस सिंगर ने अपनी मौत का नाटक किया था और जब वह वापस आएगा तो दुनिया का सबसे प्रसिद्ध व्यक्ति बन जाएगा।

4. सूर्य का गायब होना: 9 नवंबर को एनो के अनुसार, सूर्य एक हफ्ते के लिए गायब हो जाएगा। इस दौरान धरती पर अंधकार छा जाएगा, जिससे लोगों में खौफ पैदा हो सकता है।

5. अंटार्कटिका में एलियन की कलाकृति: 12 नवंबर को अंटार्कटिका की बर्फ के नीचे से एक एलियन की प्राचीन कलाकृति मिलेगी, जिससे एक रहस्यमयी बीमारी फैलेगी। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं होगा और यह दुनिया के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।

Tik toker Eno Alaric, is a self proclaimed time travelers who’s predicting 3 catastrophes in 2024…

Including a tornado that could destroy Houston next month.

Your thoughts?🤔 pic.twitter.com/9QTFIQlQjp

— D’Pate🌿 (@bunno333_) January 2, 2024

क्या सच में होंगे ये दावे?

एनो पहले भी कई बार भविष्यवाणियां कर चुके हैं, जिनमें दो ग्रहों के टकराने और पृथ्वी पर एलियंस के आने का दावा भी शामिल था। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा था कि 2024 में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है। हालांकि, इन दावों की सच्चाई पर अभी तक कोई ठोस प्रमाण नहीं है।

दुनिया को आगाह करने वाले एनो के ये दावे कितने सच होंगे, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन उन्होंने जो भविष्यवाणियां की हैं, वे निश्चित रूप से सबको सोचने पर मजबूर कर रही हैं।

 

ये भी पढ़ें:26 साल बाद नाक से निकला बचपन का खिलौना, लड़के ने खुद किया खुलासा, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें:कौन थीं मछली के पेट से जन्मी हस्तिनापुर की रानी, जानें उनकी अनोखी कहानी!

Tags

5 dangerous incidentshindi newsinkhabarTik toker Eno AlaricTime Traveler Predictionstime travelersTime Traveller WarnsTrending newsviral newsViral Post
विज्ञापन