September 8, 2024
  • होम
  • समंदर से बाहर आया ये अजीब सा दिखने वाला जीव, जिसका मुंह देख आप भी रह जाएंगे हैरान

समंदर से बाहर आया ये अजीब सा दिखने वाला जीव, जिसका मुंह देख आप भी रह जाएंगे हैरान

  • WRITTEN BY: Sajid Hussain
  • LAST UPDATED : May 26, 2024, 11:31 am IST

Viral News: पानी की दुनिया भी हमारी ही दुनिया की तरह काफी हैरान कर देने वाली है। समंदर की दुनिया में भी हमें कई बार ऐसे जीव देखने को मिल जाते हैं, जो हैरान कर वाले होते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही जीव चर्चा में है। जो दिखने में किसी एनीमेटिड मूवी की तरह लग रहा है। इसे देखने के बाद लोग इसकी तुलना एलियन से कर रहे हैं क्योंकि इस तरह का जीव भी समंदर पर बहुत कम ही देखने को मिलता है।

वायरल हो रही तस्वीर में क्या?

वायरल हो रही ये फोटो प्रशांत महासागर के किनारे की है, जहां एक ऐसा जीव मौजूद है, जो अक्सर एनिमेटिड मूवी में देखने को मिलता है। अब आप इस बारे में सोच रहे होंगे कि ये भला कौन सा जीव है तो बता दें कि यह अजीब सा दिखने वाला जीव असल में पैसिफिक फुटबॉल फिश है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये जीव समंदर की गहराईयों में मिलता है। हालांकि ये इतनी ऊपर कैसे आई। इसके बारे में फिलहाल लोगों के बीच कोई जानकारी नहीं है और इस पर अभी रिसर्च चल रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Seaside Aquarium (@seasideaquarium)

इस जीव को लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि आपको भले ही ये जीव एक परजीवी की तरह दिख रहा हो लेकिन इनके नर और मादा दोनों में कम फर्क नहीं होता है। नर मादाओं की तुलना में 10 गुना छोटे पाए जाते हैं। ये नर मादा से जुड़ने के लिए खुद उनकी तलाश में रहते हैं। इसके अलावा ये अपने शिकार को आकर्षित करने के लिए अपने माथे पर फॉस्फोरसेंट बल्ब से चमकने वाली रोशनी का प्रयोग करते हैं।

यह भी पढ़े-

Watch: जंगल सफारी के दौरान लोगों के पीछे पड़ गया जिराफ, जीप के करीब पहुंचा ही था कि…

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन