September 8, 2024
  • होम
  • इसे कहते हैं भारत का भूतिया रेलवे स्टेशन, शाम ढलने पर रहता है सुनसान, वजह जान कर उड़ जाएंगे होश

इसे कहते हैं भारत का भूतिया रेलवे स्टेशन, शाम ढलने पर रहता है सुनसान, वजह जान कर उड़ जाएंगे होश

  • WRITTEN BY: Shweta Rajput
  • LAST UPDATED : July 7, 2024, 2:46 pm IST

नई दिल्ली: आपने अक्सर अपने बचपन में कई ऐसी कहानियां सुनी होंगी जिसमें किसी जगह के बारे में आपको बताया गया होगा कि वह भूतिया है। ऐसी कहानियां सनने के बाद आप भी हैरत में आ जाते होंगे कि क्या ये सब सच है या फिर एक बनी-बनाई कहानी है। परंतु ऐसा ही एक मामला आज हम आपके लिए लेकर आए हैं जिसके बारे में सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। क्योंकि ये बात शत प्रतिशत सत्य है। दरअसल हम बात कर रहे हैं एक ऐसे रेलवे स्टेशन की जिसको लोग भारत का सबसे भूतिया रेलवे स्टेशन मानते हैं। आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे की वजह?

ये है भारत के सबसे डरावना रेलवे स्टेशन

जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल में भारत का सबसे डरावना रेलवे स्टेशन स्थित है। ये रेलवे स्टेशन पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले में बेगुनकोदर में है। इस रेलवे स्टेशन को काफी खतरनाक और हॉन्टेड माना जाता है। लोगों का कहना है कि शाम होते ही इस रेलवे स्टेशन पर कोई इंसान नज़र नहीं आता है। जानकारी के मुताबिक साल 1960 में बेगुनकोदर रेलवे स्टेशन शुरू हुआ था। इस रेलवे स्टेशन के शुरू होते ही इसे सात साल बाद ही किसी कारणवश बंद कर दिया गया था। ऐसा माना जाता है कि रात के समय इस स्टेशन के स्टेशन मास्टर को एक लड़की का एक भूत दिखाई दिया था। इसके तुरंत बाद ही स्टेशन मास्टर की मौत हो गई थी।

लड़की की मौत के बाद बंद हुआ ये स्टेशन

जानकारी के मुताबिक इस रेलवे स्टेशन को भूतिया इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां पर एक लड़की की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद यहां के रेलवे स्टेशन मास्टर ने साल 1967 में उसी लड़की का भूत देखा था। इतना ही नहीं वहां आने-जाने वालों में से कई लोगों ने उस लड़की के भूत को देखा था। लोगों ने तो इस बात का दावा भी किया था कि एक लड़की है जो सफेद साड़ी पहने हुए यहां-वहां उनको दिखाई दे रही है। इसलिए इस रेलवे स्टेशन को सात साल बाद ही इसे बंद कर दिया गया था, परंतु फिर 2007 में इसे 42 साल बाद दोबारा चालू किया गया था। जानकारी के अनुसार इस स्टेशन पर सिर्फ एक टिकट काउंटर बना हुआ है। इतना ही नहीं इस रेलवे स्टेशन पर कोई प्लेटफार्म नहीं है। लोगों का कहना है कि बंगाल का यह स्टेशन देखने में भी काफी डरावना लगता है।

Also Read…

जब प्यार ने तोड़ी धर्म की दीवारें, टीवी की इन बहुओं ने चुना मुस्लिम जीवनसाथी!

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन