This American woman has a strange disease, if she eats bread or rice she can die.
नई दिल्ली। ये तो सभी जानते हैं कि जीवित रहने के लिए भोजन और पानी कितना जरूरी होता है। जैसे ऑक्सीजन के बिना कोई नहीं रह सकता उसी प्रकार बिना भोजन के बिना भी कोई नहीं रह सकता है। यूं तो लोग खाने में बहुत सारी चीज़ें खाते हैं। जैसे कि रोटी, सब्जी और चावल आदि। लेकिन क्या आप ये सोच सकते हैं कि ये चीज़ें किसी के लिए जानलेवा हो सकती हैं? शायद ये बात सुनने में थोड़ी अजीब लगे लेकिन ये बिल्कुल सच है। दरअसल, दुनिया में एक ऐसी महिला भी है जो एक अजीबोगरीब बीमारी से पीड़ित है। यही नहीं अगर वो महिला गलती से भी रोटी या चावल खा ले तो ये उसके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
दरअसल, अमेरिका के मैसाचुसेट्स में रहनेव वाली कैरोलिन क्रे इन दिनों चर्चा में हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कैरोलिन क्रे एक दुर्लभ पुरानी बीमारी से पीड़ित हैं, जिसकी वजह से उन्हें लगभग हर चीज़ से एलर्जी हो जाती है। इतना ही नहीं कैरोलिन को चावल, रोटी या सरसों जैसी रोजमर्रा की चीजें खाने से जान का खतरा हो सकता है। 24 वर्षीय कैरोलिन ने साउथ वेस्ट न्यूज सर्विस को अपनी इस अजीब समस्या के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ‘मैं उस प्वाइंट पर हूं, जहां मेरी डाइट सिर्फ एलीकेयर (बेबी फार्मूला का एक ब्रांड) और दलिया है’।
अमेरिकन एकेडमी ऑफ अस्थमा, एलर्जी और इम्यूनोलॉजी की मानें तो कैरोलिन क्रे मास्ट सेल एक्टिवेशन सिंड्रोम (एमसीएएस) नामक बीमारी से पीड़ित हैं। यह एक दुर्लभ प्रकार का इम्यूनोलॉजिकल विकार है, जिसमें एक व्यक्ति को बार-बार गंभीर लक्षणों का सामना करना पड़ता है। साथ ही इसके एलर्जी ट्रिगर्स की लिस्ट बहुत लंबी है, जिसमें चावल, रोटी, मछली, मूंगफली, तिल, कीवी, सरसों और ब्लैक मोल्ड और बिल्ली या कुत्ते का फर भी शामिल होता है। इन चीजों को खाने से मरीज में एनाफिलेक्टिक शॉक पैदा हो सकता है, जो कि घातक एलर्जी रिएक्शन साबित होता है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, इस बीमारी के कारण दिन में तीन बार भोजन के रूप में दलिया और अमीनो-आधारित बेबी फार्मूला खाने पर मजबूर होना पड़ा है। कैरोलिन को इस बीमारी का पता पहली बार सितंबर 2017 में चला, जब वह आइसक्रीम खाने के बाद एनाफिलेक्टिक शॉक में चली गईं थी और 12 घंटे तक उन्हें अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। बताया जाता है कि उसी महीने कैरोलिन को पिज्जा, ब्रेड, चावल और बीन्स खाने की वजह से भी इस शॉक का सामना करना पड़ा।
राहुल गुप्ता द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वह तेज रफ्तार ट्रेन की छत पर…
शिवराजपुर में किशोरी की मौत के मामले में खुलासा हुआ है कि युवक ने सेक्सवर्धक…
बीकानेर के महाजन थाना इलाके में स्थित सेना की फील्ड फायरिंग रेंज में बुधवार को…
YouTuber नलिनी उनागर ने पिछले तीन वर्षों में 8 लाख रुपये से अधिक का निवेश…
लोगों के ऊपर आज के समय में सेल्फी लेने का ऐसा क्रेज है, जिसके लिए…
भरी बाई जोशी की सोमवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। परिवार के सदस्य उन्हें…