September 19, 2024
  • होम
  • ये हैं दिल्ली की सबसे खौफनाक जगह, कमजोर दिल वाले रहें दूर

ये हैं दिल्ली की सबसे खौफनाक जगह, कमजोर दिल वाले रहें दूर

  • WRITTEN BY: Shweta Rajput
  • LAST UPDATED : August 5, 2024, 1:58 pm IST

नई दिल्ली: अगर आपको भी खौफनाक, डरावनी, रहस्यमई चीज़ों और जगहों के बारे में जाना अच्छा लगता हैं। आप दिल्ली की इन जगहों के बारे में जान सकते हाँ और चाहे तो यहां घूमने भी जा सकते हैं, हाँ लेकिन इस बात का ध्यान रखे की इन जगाहों पर आप रात में न जाएं और यदि आप कमजोर दिल के हैं तो इन जगह पर जाने का विचार न करें।

इन जगहों पर पसरा रहता है सन्नाटा

1. मालचा महल

जानकारी के मुताबिक इस जगह के आस-पास रहने वाले लोगों का मानना ​​है कि इस महल में बेगम विलायत महल की आत्मा घूमती हैं। ऐसा माना जाता है कि बेगम ने 3 दशक पहले कथित तौर पर कुचले हुए हीरों को निगलने के बाद आत्महत्या कर ली थी, कहा जाता हैं की अभी भी इन खंडहरों में उनकी आत्मा भटकती है। ये महल मुख्य सड़क से 1.5 किमी दूर चाणक्यपुरी में एक जंगल के अंदर स्थित है।

2. दिल्ली कैंटोनमेंट

दिल्ली कैंटोनमेंट एरिया दिल्ली के सब से डरावनी जगहों में से एक हैं। जानकारी के मुताबिक इस जगह पर कई अलौकिक शक्तियों को महसूस किया जा सकता हैं, कहा जाता है की इन शक्तियों की वजह से आए दिन कई सारी घटनाएं सामने आती रहती हैं। हालांकि ये सब सुनी सुनाई कहानियां है।

3. दिल्ली का खूनी दरवाज़ा

दिल्ली में घूमने के लिए कई जगहें हैं। साथ ही ऐसे कई स्मारक भी है जिन्हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इन स्मारकों में दिल्ली का खूनी दरवाजा भी शामिल है। खूनी दरवाजे के आस-पास का माहौल बहुत सुकून देने वाला नहीं है और सूर्यास्त के बाद यहां आपको डर भी लग सकता है। अपने भयानक नाम के अनुरूप यह भूतिया कहानियों से जुड़ी राष्ट्रीय राजधानी के कई स्थानों में से एक है।

4. भूली भटियारी

इस जगह को भी दिल्ली की डरावनी जगह में से एक माना जाता हैं। इस जगह की भी कई कहानियां हैं , एक कहानी कहती है कि महल के अंदर एक रानी रहती है जिसकी मृत्यु 600 साल पहले हो गई थी और उसका भूत रात में यहां देखा जाता है। एक अन्य का कहना है कि बू अली बख्तियारी नाम के एक व्यक्ति ने यहां शासन किया था, और इस स्थान का नाम उसके नाम पर रख दिया गया और बाद में लोगों ने इसे अपने बोलने के अनुसार भूली भटियारी कर दिया। एक अन्य का कहना है कि राजस्थान में भटियार जनजाति नाम की एक महिला रास्ता भटक कर इस महल में पहुंच गई थी। एक दिन मुस्लिम शासक सुल्तान फ़िरोज़ शाह तुगलक यहाँ आये वह प्यासा था उसने उस भूरी औरत को उस से पानी पिलाया था तब उस शासक ने इस जगह का नाम उस औरत के नाम पर भूली भटियारी रख दिया |

5. फिरोज शाह कोटला

दिल्ली की एक और भूतिया जगह फिरोज शाह कोटला किला को माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यहां जिन्न का वास है। ऐसा कहा जाता है कि किले के अंधेरे कोनों में छिपे हुए जिन्न रहते हैं, जो कभी-कभी अनजान लोगों को अपनी उपस्थिति के बारे में बताते हैं। कुछ लोग इन का सामना करने का दावा करते हैं, जबकि अन्य रहस्यमय घटनाओं, जैसे हवा के अचानक झोंके या अस्पष्ट आवाज़, को उनके प्रभाव के लिए जिम्मेदार मानते हैं।

Also Read…

VIDEO: मर जाऊंगा सपना….बीच सड़क पर प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, फूट-फूटकर रोया आशिक

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन