शादी में हुई देरी तो मंगेतर संग भागा युवक, एक महीने पहले हुई थी सगाई!
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक अपनी ही मंगेतर को लेकर फरार हो गया। इलाके का यह अजीबोगरीब मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। इतना ही नहीं जब लड़की के घरवालों ने उसे वापस लाने की बात कही तो लड़के ने इस बात को नजरअंदाज कर दिया। जिसके बाद लड़की के घरवालों ने थाने जाकर लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।
मामला मुरादाबाद के अगवानपुर इलाके का है। यहां लड़की की सगाई एक युवक के साथ हुई थी। परिवार के लोगों ने काफी धूमधाम से लड़का-लड़की की सगाई एक महीने पहले करवाई थी। लिहाजा, आगामी गंगा स्नान के बाद दोनों की शादी भी होने वाली थी। हालांकि, युवती के परिवार वालों को कुछ वक्त और चाहिए था, जिसके चलते दोनों की शादी में देरी हो रही थी.
बताते चलें, जैसे ही सगाई हुई, वैसे ही लड़का और लड़की में फोन पर बात होने लगी थी। फोन पर बात करते-करते लड़के ने लड़की से मिलने के लिए बोला। इस पर लड़की तैयार हो गई और लड़का 10 दिन पहले अपनी मंगेतर से मिलने अगवानपुर आया। जिसके बाद वह युवती को अपने साथ लेकर फरार हो गया। जब देर रात तक युवती घर नहीं लौटी तो घरवालों को चिंता हुई। फिर लड़की के फोन पर लगातार फोन किया गया, लेकिन युवती घरवालों के फोन का जवाब नहीं दे रही थी।
इसके बाद लड़की के घरवालों ने लगातार एक हफ्ते तक लड़की को वापस भेजने का आग्रह किया। हालांकि लड़का इसके लिए तैयार नहीं हुआ। जिसके बाद लड़की के घरवालों ने परेशान होकर पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने मुकदमे के तहत कार्रवाई कर लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया है।
जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस EVM के मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े…
दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी की अच्छी खासी पकड़ है। दिल्ली…
पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने कहा कि श्रीलंका, भारत…
भारत की राजधानी दिल्ली में बैठीं शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश की वर्तमान सरकार…
इस्सौपुरटिल इलाके में अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।…
क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने कोहली को एक अहम सलाह दी। उन्होंने कहा कि…