देवर के साथ फरार हो गई महिला, फिर मिला धोखा तो आ गई अक्ल, घर के बाहर दे रही धरना

नई दिल्ली: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां देवर और भाभी एक दूसरे के साथ रिश्ते में आ गए। इसके बाद महिला ने अपने पति को धोखा देकर गेवर से शादी कर ली, जहां उसको भी धोखा ही मिला। हालात अब यह हैं कि महिला बच्चे को लेकर देवर के घर के बाहर धरने पर बैठ गई है। महिला की मांग है कि वह देवर के साथ रहना चाहती है।

पति को छोड़ देवर के साथ भागी

जानकारी के मुताबिक यह मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के जमालाबाद इलाके का बताया जा रहा है। सरपंच के घर के सामने पिछले एक हफ्ते से किरण देवी डेरा डाले हुए हैं। किरण देवी का आरोप है कि सरपंच के बेटे और उनके देवर मनीष के साथ उनके संबंध थे। किरण अपने पति को छोड़कर पांच साल से चल रहे इस संबंध के चलते मनीष के साथ भाग गई। वे भागकर दिल्ली आ गए और एक मंदिर में शादी कर ली। इसके कुछ समय के बाद ही मनीष गायब हो गया।

धरने पर बैठी महिला

किरण देवी इस बात का दावा कर रही है कि कई बार उसने मनीष से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उसे अजनबियों से मदद मिली क्योंकि दिल्ली में उसका कोई संपर्क नहीं था। अजनबियों ने उसके लिए घर वापसी का ट्रेन टिकट का इंतजाम किया। जब वह घर वापस लौटी तो उसके पति ने उसे वापस लेने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं सरपंच के पिता ने भी महिला को अपने घर में जगह देने से मना कर दिया। अपने बच्चे के साथ अब किरन अकेली रह गई है। किरण देवी अब इस बात से परेशान है कि वह कहाँ जाए। वह जोर देकर कहती है कि वह मनीष के साथ रहना चाहती है।

छह साल पहले हुई थी महिला की शादी

जानकारी के मुताबिक छह साल पहले उसने प्रमोद दास से जमालाबाद की रहने वाली किरण देवी की शादी हुई थी। उसका अपने देवर मनीष के साथ अपनी शादी के दौरान घनिष्ठ संबंध बन गया। उनका रिश्ता समय के साथ गहरा होता गया और आखिरकार दोनों ने एक दूसरे के प्यार की खातिर भागने का फैसला कर लिया। मनीष दिल्ली में मजदूरी करता था, परंतु लेकिन एक महीने बाद उसने किरण को छोड़ दिया। किरण व्यथित है और उसके बिना आगे बढ़ने में अब वह असमर्थ महसूस कर रही है। अहियापुर पुलिस ने इस मामले में कहा है कि उन्हें अभी तक मामले की औपचारिक सूचना नहीं मिली है। जब उनको इस मामले में कोई ठोस सूचना मिल जाएगी तो वह जांच करेंगे और जो कोई आरोपी होगा उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे।

Also Read…

आंखों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये खास न्यूट्रिएंट्स

“स्री 2” जल्दी ही कर देगी जवान को भी पीछे, बन जाएगी अबतक की सबसे बड़ी फिल्म

Tags

brother in lawher sensesinkhabarprotesting outside the houseshe was cheatedToday NewsWoman
विज्ञापन