Inkhabar logo
Google News
सऊदी से भारत लौटे दामाद को लोहे की जंजीरों से बांधकर पीटा, जूतों की माला पहनाकर लगाए संगीन आरोप

सऊदी से भारत लौटे दामाद को लोहे की जंजीरों से बांधकर पीटा, जूतों की माला पहनाकर लगाए संगीन आरोप

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक शख्स को सऊदी अरब से वापस भारत लौटना काफी भारी पड़ गया। उसके ससुराल वालों ने उसे लोहे की जंजीरों से बांधकर बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं ससुराल वालों ने उसको जूतों की माला पहनाई और उसपर कई आरोप भी लगाए हैं। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

 

ससुराल पहुंचते हो गई धुनाई

 

सऊदी अरब में नौकरी करने वाले इस शख्स को उसी के ससुराल वालों ने लोहे की जंजीरों से बांधकर बेरहमी से पीटा। जानकारी के अनुसार शख्स अपनी पत्नी से मिलने सऊदी अरब से छुट्टी लेकर आया था। ससुराल पहुंचते ही ससुरालवालों ने उस पर हमला बोल दिया। उसे घर के भीतर बंद कर लिया और लोहे की जंजीरों से बांधा और पीटने लगे। इस घटना से शख्स बुरी तरह से घायल हो गया।

 

ससुरालवालों ने लगाए आरोप

 

इस मामले में पुलिस ने कहा कि दामाद के खिलाफ ससुराल पक्ष ने भी  गंभीर आरोप लगाए हैं। ससुरालवालों का आरोप है कि दामाद उनकी बेटी के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता था। वह उस पर मानसिक और शारीरिक अत्याचार करता था। ससुरालवालों ने इस बात का दावा किया कि दामाद की इस हरकत से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को @TrueStoryUP नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है।

 

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों पर गौर कर रही है और सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। घायल दामाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जो भी दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

UP के मुज़फ्फरनगर में ससुराल गए दामाद को लोहे की जंजीरो से जकड़कर पीटा गया। दामाद सऊदी अरब में जॉब करता है। सऊदी अरब से छुट्टी मिलने पर अपनी बीवी से मिलने ससुराल पहुंचा तो यहाँ उसका बुरा हाल कर दिया गया। हालांकि ससुराल जनों ने दामाद पर भी संगीन आरोप लगाए है। जिसकी जांच पुलिस कर… pic.twitter.com/P1U7V9H3Wb

— TRUE STORY (@TrueStoryUP) October 17, 2024

Also Read…

बहराइच दंगाइयों के आशि‍यानों पर चलेगा योगी का बुलडोजर, लाल निशाना लगने से पूरे इलाके में मची खलबली

लड़कियों का बलात्कार करने वाले जिहादियों का इजरायल करता है ऐसा हश्र, तस्वीरें देखकर नेतन्याहू की हुई जयजयकार

Tags

against himBeateniron chainsSaudi Arabiaserious allegationsshoesson in lawtiedwear a garland
विज्ञापन