September 17, 2024
  • होम
  • शख्स ने बनाया ऐसा बर्थडे, पुलिस ने किया गिरफ्तार, लिया बड़ा एक्शन

शख्स ने बनाया ऐसा बर्थडे, पुलिस ने किया गिरफ्तार, लिया बड़ा एक्शन

  • WRITTEN BY: Shweta Rajput
  • LAST UPDATED : September 3, 2024, 12:58 pm IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए या फिर लोगों को अपना रूतबा दिखाने के लिए लोग आज कल कुछ भी करते रहते हैं। आजकल लोग अपना बर्थ डे सेलिब्रेट करने के लिए केक को अलग चीजों से काटते है। अक्सर आपने लोगों को चाकू तलवार या तक की ग्लास से भी केक को काटते हुए देखा होगा, परंतु क्या आपने कभी बंदूक से केक काटते हुए देखा है। बंदूक से केक काटना बर्थडे बॉय को भारी पड़ गया। आइए जानते है क्या है पूरा मामला?

बंदूक की नोक से काटा केक

जानकारी के अनुसार इस बार भी मध्य प्रदेश के भिंड से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पर एक शख्स ने अपने जन्मदिन के खास अवसर पर केक काटने के लिए चाकू का नहीं बल्कि तमंचे का इस्तेमाल किया गया। जानकारी के अनुसाक सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसको सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। इस मामले में गांव के सरपंच और 2 अन्य व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि यह घटना 16 नवंबर को गोना हरिदास पुरा गांव मे एक युवक के बर्थ डे के दौरान हुई थी।

मामला हुआ दर्ज

इस मामले में एसडीओपी अरविंद शाह का कहना है कि 16 नवंबर को गोना हरिदास पुरा गांव में एक व्यक्ति ने अपना बर्थ डे सेलिब्रेट किया था। बर्थ डे के मौके पर केक को बंदूक से काटा गया था। जन्मदिन के अवसर पर सरपंच राजू भदौरिया ने अपने मोबाइल पर अपनी फेसबुक आईडी से जन्मदिन का लाइव वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके की बरोही थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर सरपंच और 2 अन्य लोगों के खिलाफ कानूनी धाराओं का आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

Also Read…

नए घर के बाहर नेम प्लेट लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

संबंध बनाओगे… कैटरीना कैफ ने पाकिस्तानी लड़के को दिया ऑफर, लड़का हुआ तैयार!

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन