September 29, 2024
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • गीली मिट्टी में डरावने पत्थर सी दिख रही थी मछली, शख्स के छेड़ते ही ऐसे उछली लगा ले लेगी जान
गीली मिट्टी में डरावने पत्थर सी दिख रही थी मछली, शख्स के छेड़ते ही ऐसे उछली लगा ले लेगी जान

गीली मिट्टी में डरावने पत्थर सी दिख रही थी मछली, शख्स के छेड़ते ही ऐसे उछली लगा ले लेगी जान

  • WRITTEN BY: Shweta Rajput
  • LAST UPDATED : September 29, 2024, 12:25 pm IST

नई दिल्ली: आज कल कई लोगों का सामना कुछ ऐसे खौफनाक जानवरों या जीव-जंतुओं से हो जाता है जिनको देखकर दिल काफी डर लगता है। अब खौफनाक जानवर केवल समुद्र या डरावने जंगल में ही नहीं मिलते हैं बल्कि कई बार ऐसे जानवर अब कई बार अनोखी जगह पर भी देखने को मिल जाते हैं। कुछ ऐसा ही एक शख्स को भी दिखा। शख्स को एक ऐसा मछली दिखी जो पत्थर जैसी लग रही थी परंतु जैसे ही उसको शख्स ने छेड़ा वह ऐसे उछली जैसे जान ले लेगी।

डरावने पत्थर जैसी मछली

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया से एक वीडियो सामने आया है जहां पर पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में एक शख्स जिनका नाम कैम वाइल्ड है वह अपने दोस्तों के साथ पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में कीचड़ के मैदानों की एक बड़े, शुष्क, कम आबादी वाले क्षेत्र पिलबारा क्षेत्र में खोज कर रहे थे। तभी उनका सामना इस जानवर से हुआ। उन्होंने सोशल मीडिया पर काली मछली जो नीली आंखों और तीखे दांतों वाली दिख रही थी, वह उनकी ओर घूर रही थी। भाले से वह मछली को छूते हैं तो वह अचानक उन पर झपटती है। वह अचानक से कीचड़ के मैदानों में एक छेद से बाहर निकली और थोड़ा सा छेड़ते ही वह तुरंत उछल कर फुर्ती से पानी के अंदर वापस चली गई।

Also Read…

पहले पत्नी को दिया तीन तलाक, फिर जीजा से कराया हलाला के नाम पर दुष्कर्म

क्या कहा शख्स ने

सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स यह कहता हुआ दिख रहा है कि यह अब तक की सबसे डरावनी दिखने वाली चीज़ है, यह साइको है। इसके अलावा एक और शख्स ने कहा कि हे भगवान, यह आज रात मेरी नींद में मुझे परेशान करने वाला है। ऐसा लग रहा था कि यह सिकुड़ कर मर गई है, यह डरावना था। जानकारी के अनुसार मछली की पुष्टि एक ब्लैक जॉफ़िश के रूप में हुई है। यह मछली तटीय जल, चट्टानी चट्टानों और मलबे वाले क्षेत्रों में पाई जाने वाली रे-फ़िन वाली मछली का एक प्रकार है।

Also Read…

राम मंदिर के बारे में गलत कह दें तो मच सकता है बवाल, फिर राहुल गांधी ने कैसे कह दी यह बात

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन