Inkhabar logo
Google News
लड़की देखने गया था परिवार, हुआ कुछ ऐसा दौड़ा-दौड़ा कर पीटे लड़के वाले, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

लड़की देखने गया था परिवार, हुआ कुछ ऐसा दौड़ा-दौड़ा कर पीटे लड़के वाले, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: एक हैरान कर देने वाला मामला धनरूआ बाजार स्थित इलाके से आया है। यहां के निवासी एक युवक की शादी नालंदा जिले के हिलसा की रहने वाली एक युवती से तय की गई थी। एक मंदिर में शादी के लिए लड़के वाले लड़की देखने आए, परंतु इसी दोरान कुछ ऐसा हुआ कि लड़के वालों के साथ एक अप्रिय घटना घटी।

 

बुरी तरह फंसे लड़के वाले

 

अपने परिजनों और अन्य रिश्तेदारों के साथ पूजा भंडार की दुकान चलाने वाला युवक मंगलवार को तीसरी बार लड़की को देखने के लिए धनरूआ के एक मंदिर में आया था। लड़के वाले मुलाकात के दौरान लगातार लड़की का बारीकी से निरीक्षण करते रहे। कभी वह लड़को को सूट पहनाकर देखते तो कभी साड़ी। इसके बाद लड़की को उन्होंने चलने और बैठने के लिए कहा, ताकि उसकी चाल-ढाल देखी जा सके। बात यहीं नहीं रुकी उन्होंने लड़की के पैर से कपड़ा उठाकर उसके पैर, पीठ और हाथ की जांच करने का प्रयास किया। लड़की का परिवार शुरू में लड़के वालों की इस तरह की हरकतों को सहता रहा, परंतु उनके धैर्य की सीमा तब टूट गई जब लड़के वालों ने साबुन मंगवाकर लड़की का चेहरा धोने की मांग की।

 

टूट गयी शादी

 

लड़की पक्ष के लिए यह बात काफी असहनीय हो गई और इसी दौरान लड़की के मामा ने लड़के वालों में से एक व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद सारा माहौल गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि लड़के वालों की जमकर पिटाई होने लगी। लड़की पक्ष ने लड़के वालों के खिलाफ स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया और शादी करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने अब तक लड़के के परिवार पर खर्च की वापसी की भी मांग उठाई है। पुलिस ने इस मामले में लड़के के पिता को हिरासत ले लिया और मामले को शांत कराने की कोशिश की हालांकि विवाद शांत होने के बाद लड़के के पिता को थाने से रिहा कर दिया गया और दोनों परिवार की शादी टूट गई।

 

Also Read…

महाराष्ट्र चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, फडणवीस इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

नड्डा ने ऐसा क्या किया… फूट-फूट कर रोने लगा BJP का ये नेता, अपनी ही पार्टी को दे दिया श्राप!

Tags

beat themboy's familychased themfamilyknow the reasonsurprised
विज्ञापन