September 20, 2024
  • होम
  • नए घर में शिफ्ट हुआ कपल तभी दिखा खौफनाक तहखाना, जान हथेली पर लेकर अंदर घुसे

नए घर में शिफ्ट हुआ कपल तभी दिखा खौफनाक तहखाना, जान हथेली पर लेकर अंदर घुसे

  • WRITTEN BY: Shweta Rajput
  • LAST UPDATED : August 9, 2024, 3:18 pm IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसी घटना सामने आती रहती है जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। खास तौर पर तब जब हम किसी नई जगह पर शिफ्ट होते हैं। या यदि हम किसी भी नए शख्स से मिलते हैं। ऐसी ही घटना एक कपल के साथ भी घटी जो हाल ही में अपने नए घर में रहने कि लिए आए थे। घर में आते ही उन्होंने कुछ ऐसा देखा जिसके बाद उनकी सांसे अटक गई। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामाल?

घर में दिखा खौफनाक तहखाना

इस बात की जानकारी देते हुए eddit App पर /u/kylemacabre नाम से मौजूद शख्स ने बताया है कि कुछ समय पहले ही उसकी पत्नी की नौकरी न्यू मैक्सिको में लगी थी। जिसके बाद वह दोनों जल्दबाजी में नए घर में शिफ्ट हो गए। परंतु वहां रहने के बाद उनको नजारा कुछ और ही मिला। घर तो उनके हिसाब से अच्छा था परंतु घर में एक रहस्यमई तहखाने का दरवाजा उनको दिखा। शख्स ने कहा कि यह दरवाजा दिखने में बिल्कुल हॉरर फिल्म जैसा लग रहा था। इस तहखाने के अंदर जाने में दोनों को काफी डर भी लग रहा था परंतु बाद में शख्स की पत्नी ने उसके अंदर जाने का फैसला कर लिया।

तहखाना निकला साउंडप्रूफ रूम

जानकारी के मुताबिक इस मामले में काइले ने आगे लिखकर बताया है कि उसको और उसकी पत्नी को लगा कि इस तहखाने के अंदर लाशों के ढ़ेर होगा परंतु अंदर जाने के बाद उनको नजारा कुछ और ही दिखा। ये तहखाना असल में एक साउंडप्रूफ रूम था। यह एक न्यूक्लियर शेल्टर था, जिसको 1980 के दशक का बनाया गया था। इतना ही नहीं इस रूम के अंदर एक टॉयलेट और साथ ही नहाने के लिए एक शॉवर भी था। इस रूम से अंदर की आवाज अंदर से बाहर नहीं जा सकती थी। इसलिए इस रूम के शख्स ने म्यूजिक रूम बनाने का फैसला कर लिया। जिससे वह बिना किसी रोक टोक के म्यूजिक प्ले कर सकता हैं।

Also Read…

बिस्तर पर भोजन करने की है आदत तो हो जाएं सावधान, हो सकता है ये नुकसान

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन