• होम
  • खबर जरा हटकर
  • स्कॉटलैंड के किसान ने गाय को पहनाया पत्नी का अंडरगार्मेंट, जानिए इसके पीछे का सच

स्कॉटलैंड के किसान ने गाय को पहनाया पत्नी का अंडरगार्मेंट, जानिए इसके पीछे का सच

यूनाइटेड किंगडम के स्कॉटलैंड से एक अनोखी खबर सामने आई है। यहां एक किसान ने अपनी गाय को उसकी पत्नी के अंडरगार्मेंट पहनने पर मजबूर कर दिया।

Scottish farmer wife undergarment to cow
inkhbar News
  • September 5, 2024 8:25 pm Asia/KolkataIST, Updated 8 months ago

नई दिल्ली: यूनाइटेड किंगडम के स्कॉटलैंड से एक अनोखी खबर सामने आई है। यहां एक किसान ने अपनी गाय को उसकी पत्नी के अंडरगार्मेंट पहनने पर मजबूर कर दिया। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और लोगों ने इसे लेकर काफी हंगामा भी किया। हालांकि, जब इसके पीछे की वजह सामने आई, तो लोग इस अनोखे किसान की तारीफ करने लगे।

सही देखभाल के लिए अनोखा तरीका

किसान ने गाय को अंडरगार्मेंट पहनाने का कदम अपनी गाय की सेहत को सुधारने के लिए उठाया। दरअसल, गाय के बछड़े आमतौर पर आगे के दो थनों से ही दूध पीना पसंद करते हैं, जिससे पीछे के थन सूज जाते हैं। इस स्थिति को मस्टिसिस कहा जाता है, जो गाय के लिए बहुत दर्दनाक हो सकता है, जैसा कि महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान होता है।

किसान ने गाय को पहना दी अपनी पत्नी की ब्रा, वजह जानकर उड़ गए लोगों के होश -  the farmer worn the cow his wife s bra-mobile

मस्टिसिस की समस्या का समाधान

किसान ने गाय के बछड़ों को पीछे के थनों से दूध पीने के लिए प्रेरित करने के लिए इस तरकीब का इस्तेमाल किया। उन्होंने गाय के सामने वाले थनों को अपनी पत्नी के अंडरगार्मेंट से ढक दिया। इससे बछड़े ध्यान भटकाकर पीछे के थनों से दूध पीने लगे, जिससे गाय को मस्टिसिस की समस्या से राहत मिली।

सोशल मीडिया पर हलचल

इस अनोखे समाधान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। किसान के पड़ोसी ने इसे साझा करते हुए लिखा कि “आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है।” अब लोग इस किसान की क्रिएटिविटी और गाय की देखभाल के तरीके की सराहना कर रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें: सिर पर लगी चोट से उग आई ‘सींग’ मध्य प्रदेश के श्याम लाल यादव की अनोखी कहानी

ये भी पढ़ें: उत्तर कोरिया में 30 अधिकारियों को फांसी, तानाशाह किम जोंग उन ने अंजाम दिया भयानक आदेश