• होम
  • खबर जरा हटकर
  • Revdi Making Video: अगर आपको भी पसंद है रेवड़ी तो एक बार जरूर देखें ये वीडियो

Revdi Making Video: अगर आपको भी पसंद है रेवड़ी तो एक बार जरूर देखें ये वीडियो

नई दिल्ली। आज के समय में लोग अपने खान-पान के प्रति काफी चिंतित हो गए हैं। जहां एक तरफ लगातार रेस्टोरेंट्स में मिलने वाले खाने को संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ पैकेज्ड फूड को तैयार करने के दौरान हाइजीन को लेकर भी कई सारे वीडियो सामने आ रहे हैं। […]

Revdi Making Video
inkhbar News
  • April 4, 2024 8:14 pm Asia/KolkataIST, Updated 12 months ago

नई दिल्ली। आज के समय में लोग अपने खान-पान के प्रति काफी चिंतित हो गए हैं। जहां एक तरफ लगातार रेस्टोरेंट्स में मिलने वाले खाने को संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ पैकेज्ड फूड को तैयार करने के दौरान हाइजीन को लेकर भी कई सारे वीडियो सामने आ रहे हैं। यही नहीं ये वीडियो भी लोगों में खाने-पीने की चीजों को लेकर चिंता बढ़ा रहे हैं। दरअसल, हाल ही में एक रेवड़ी बनाने का वीडियो(Revdi Making Video) सामने आया है। वैसे तो रेवड़ी हर किसी को पसंद होती है लेकिन इस वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

वायरल हुआ रेवड़ी मेकिंग वीडियो (Revdi Making Video)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रेवड़ी बनाने वाली फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर सबसे पहले गुड़ को कढ़ाई में पिघलाते हैं। इसके बाद उसे जमीन पर बिछाकर एक परात रखकर उसे पैरों से रौंदा जाता है। फिर इस गुड़ को खूंटी से टांग कर मिलाया जाता है, जब तक कि इसका रंग सफेद न हो जाए और ये सख्त न हो जाए। इन सब के बाद इसे मशीन में सफेद रंग के एक पाउडर के साथ डाला जाता है और मशीन की मदद से इसे छोटे-छोटे आकार में बांटा जाता है। आखिरी में तिल को भूनकर इसे मिलाया जाता है। इसके बाद फिर से लोग इसे पैरों से इसे दबाते दिखाई देते हैं।

क्या बोले लोग?

बता दें कि इन दिनों इंटरनेट पर यह रेवड़ी मेकिंग वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यही नहीं लोग इसे देखने के बाद हाइजीन का मुद्दा उठा रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, हैंडमेड नहीं, ये है बॉडी मेड। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ऐसा लगता है किसी को हाइजीन की चिंता नहीं है। जबकि एक यूजर ने लिखा, अब ये रेवड़ी खाना बंद।