September 8, 2024
  • होम
  • महिला ने गोद में बिठाया बेबी मगरमच्छ, वीडियो देखकर हैरान हुए लोग

महिला ने गोद में बिठाया बेबी मगरमच्छ, वीडियो देखकर हैरान हुए लोग

  • WRITTEN BY: Anjali Singh
  • LAST UPDATED : July 5, 2024, 10:22 pm IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बेबी मगरमच्छ को अपनी गोद में बिठाकर उससे लाड़-दुलार करती नजर आ रही है। वीडियो देखकर लोग कंफ्यूज हो रहे हैं कि उन्हें डरना चाहिए या हंसना। इस वीडियो को ‘नेचर इज अमेजिंग’ (@AMAZlNGNATURE) नामक हैंडल से सोशल साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया गया है।

मगरमच्छ को गोद में झुलाते हुए महिला

वीडियो में एक महिला सोफे पर बैठी है और उसकी गोद में एक छोटा मगरमच्छ है। महिला ने मगरमच्छ के हाथों को पकड़ रखा है और वह अपनी गोद में उसे झुला रही है। वह मगरमच्छ से ऐसे लाड़ जताती नजर आ रही है जैसे उसकी गोद में कोई इंसान का बच्चा हो। बेबी क्रोकोडाइल भी मजे से मुंह खोलकर महिला की गोद में झूल रहा है।

देखे वीडियो

जानलेवा जानवरों से दोस्ती क्यों?

इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो गए हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि इस तरह के जंगली और जानलेवा जानवरों को इतने करीब कैसे ला सकते हैं। एक यूजर ने लिखा, “ऐसी चीज क्यों पालें जो एक मौका मिलते ही आपकी जिंदगी खत्म कर देगी?”हालांकि, कई लोगों को ये वीडियो पसंद भी आया है और इसे 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइकऔर दिल देकर रिएक्ट किया है। वही एक यूजर ने कमेंट किया, “बेबी मगरमच्छ बच्चों की तरह मिलनसार होते हैं।” दूसरे ने तो मगरमच्छ को ‘सुंदर’ भी कह दिया।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

यह वीडियो 2.1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे खतरनाक मानते हैं तो कुछ इसे प्यारा मान रहे हैं। महिला का मगरमच्छ से इस तरह का प्यार देखकर लोग हैरान हैं और सोचने पर मजबूर हैं कि आखिर ऐसा कैसे संभव है।

 

ये भी पढ़ें:महुआ मोइत्रा फिर फंसी, NCW चीफ पर विवादित बयान से बढ़ा बवाल

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन