55 साल की महिला को आधी रात में ऑटो चलाते देख दंग हुए दिल्ली के लोग, संघर्ष और दृढ़ता की कहानी

नई दिल्ली: एक मां अपने बच्चों के लिए वो सब करती है जो उससे बन पता है. अपने बच्चों का पेट भरने के लिए मां मेहनत, मजदूरी तक करने के लिए तैयार हो जाती है ताकि उसके बच्चों का पेट भरा रहें। ऐस ही एक वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में 55 साल की महिला की कहानी लोगों आपको भावुक कर देगा।

वायरल क्लिप में दिल्ली की यह महिला बता रही है कि कैसे वह पैसे कमाने और आजीविका चलाने के लिए देर रात तक ऑटो चलाती है। एक कंटेंट क्रिएटर महिला को रात के डेढ़ बजे ऑटो चलाते देख दंग रह जाता है। जब शख्स ने इस बारे में बात की तो महिला द्वारा बताई गई कहानी सुनकर हर कोई भावुक हो गया।

संघर्ष और दृढ़ता का उदाहरण

यह कहानी समाज में महिलाओं के संघर्ष और दृढ़ता का एक सशक्त उदाहरण है। महिला की कहानी एक प्रेरणादायक कहानी है, जो हमें यह सीख देती है कि जीवन में चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों न आएं, लेकिन आत्मसम्मान और मेहनत से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। पति की मौत के बाद अकेले बेटे की परवरिश करना और अब ऑटो रिक्शा चलाकर घर चलाना महिला के संघर्ष का एक उदाहरण है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayush Goswami | Business (@aapkartekyaho)

‘मेरी परवरिश में कोई कमी होगी’

दुखी स्वर में यह महिला बताती है कि उसके अपने बच्चे उसका सम्मान नहीं करते। बेटा कोई काम नहीं करता, उल्टा मां से पैसे मांगता है। मना करने पर झगड़ा करता है। ऐसे में उम्र के इस पड़ाव पर महिला को घर का खर्च चलाने के लिए दिल्ली की सड़कों पर ऑटो चलाना पड़ रहा है।

महिला आगे कहती है, शायद मेरी परवरिश में कुछ कमी रह गई। जब मेरा बेटा दो साल का था, तब मेरे पति का निधन हो गया। मैंने बड़ी मुश्किल से उसे पाला, लेकिन वह मेरी इज्जत नहीं करता। वह हमेशा पैसों के लिए मुझसे लड़ता रहता है।

बेटा कब शर्मिंदा होगा 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ब्लॉगर आयुष गोस्वामी ने @aapkartekyaho नाम के अकाउंट से शेयर किया है, जिस पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, मां जैसा कोई योद्धा नहीं होता। दूसरे यूजर ने लिखा, हमें शर्म आती है, लेकिन उसका बेटा कब शर्मिंदा होगा।एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, एक मां 7 बच्चों को पाल सकती है, लेकिन 7 बच्चें एक मां को नहीं रख सकते।

 

यह भी पढ़ें :-

बड़ी कंपनी के आइसक्रीम में मिला कुछ ऐसा, मालिक ने शख्स को बोला-‘चलो कोने में जाकर बात करते हैं’

छात्र को ‘मे आई कम इन’ भूलना पड़ा भारी, शिक्षक ने किया कुछ ऐसा, जान कर हो जायंगे दंग, देखें वीडियो

Tags

55 year old woman auto driverinkhabarinkhabar HINDI NEWSsad momentsstruggleViral struggle story
विज्ञापन