September 28, 2024
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • Viral Video: पाकिस्तानी लड़की का डांस वीडियो तेजी से वायरल, देख कर हो जाएंगे फिदा
Viral Video: पाकिस्तानी लड़की का डांस वीडियो तेजी से वायरल, देख कर हो जाएंगे फिदा

Viral Video: पाकिस्तानी लड़की का डांस वीडियो तेजी से वायरल, देख कर हो जाएंगे फिदा

  • WRITTEN BY: Anjali Singh
  • LAST UPDATED : June 7, 2024, 6:19 pm IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें लोग अलग-अलग हरकतें करते दिखते हैं। इनमें कई वीडियो डांस के होते हैं, जहां लोग अलग-अलग जगहों पर नाचते नजर आते हैं। ऐसे वीडियो में बहुत से शादी के डांस होते हैं, तो कुछ कॉलेज फंक्शन के होते हैं।

पाकिस्तान से भी कई बेहतरीन डांस वीडियो सामने आते हैं। इन दिनों पाकिस्तान से एक और शानदार डांस वीडियो वायरल हो रहा है। हरे कपड़े में डांस करती इस लड़की को देखकर सभी उसके फैन हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

पाकिस्तानी लड़की का शानदार डांस

वायरल वीडियो में पाकिस्तान की एक लड़की डांस करती दिख रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कोई फंक्शन चल रहा है, जहां बहुत से लोग बैठे हैं। इस दौरान स्टेज पर हरे सलवार सूट पहने एक लड़की डांस करती नजर आ रही है। लड़की ने स्टेज पर डांस करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

लड़की अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की 2012 में आई फिल्म ‘इशकजादे’ के सुपरहिट गाने ‘झल्ला वल्लाह’ पर डांस कर रही है, जिसे श्रेया घोषाल ने गाया था। लड़की के डांस मूव्स ने सभी को दीवाना बना दिया है। इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर किसी ने शेयर किया है, जिसे अब तक 2000 से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।

 

पहले भी वायरल हुए हैं ऐसे वीडियो

सोशल मीडिया के इस दौर में कोई भी कहीं कुछ भी करता है, तो वह पूरी दुनिया में फैल जाता है। आए दिन सोशल मीडिया पर इस तरह के डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं। भारत और पाकिस्तान में बोली जाने वाली भाषा और बोली लगभग एक जैसी है, इसलिए सरहद पार के वीडियो अक्सर भारत में वायरल हो जाते हैं।

पिछले साल पाकिस्तान से ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ गाने पर आएशा नजर नाम की लड़की का डांस वीडियो वायरल हुआ था। देखते ही देखते वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई थी।

 

ये भी पढ़ें: सुनील छेत्री के संन्यास पर बॉलीवुड में उदासी, अर्जुन-अभिषेक समेत कई सितारे हुए भावुक

Tags