• होम
  • खबर जरा हटकर
  • Pakistan Viral Video: मसालेदार चिकन नहीं बनने पर गुस्साए पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका

Pakistan Viral Video: मसालेदार चिकन नहीं बनने पर गुस्साए पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका

नई दिल्ली। दुनिया में इंसानियत बहुत बड़ी चीज़ है। अगर किसी के अंदर इंसानियत नहीं है तो उसके और जानवरों में कोई फर्क नहीं होता। हालांकि, आज के समय में बहुत कम ही लोग होते हैं जो इंसानियत की सही परिभाषा पर खरे उतरते हैं। दरअसल, हाल ही पाकिस्तान से एक दिल दहला देने वाली […]

Pakistan Viral Video
inkhbar News
  • April 1, 2024 8:27 pm Asia/KolkataIST, Updated 12 months ago

नई दिल्ली। दुनिया में इंसानियत बहुत बड़ी चीज़ है। अगर किसी के अंदर इंसानियत नहीं है तो उसके और जानवरों में कोई फर्क नहीं होता। हालांकि, आज के समय में बहुत कम ही लोग होते हैं जो इंसानियत की सही परिभाषा पर खरे उतरते हैं। दरअसल, हाल ही पाकिस्तान से एक दिल दहला देने वाली घटना (Pakistan Viral Video) सामने आई है। जहां पाकिस्तान के लाहौर में एक महिला को उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर चिकन में ठीक से मसाला न डालने की वजह से घर की छत से नीचे फेंक दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक CCTV फुटेज (Pakistan Viral Video) वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला को छत की से नीचे गिरते हुए देखा जा रहा है और साथ ही गिरते हुए महीला की चीखें भी सुनाई दे रही हैं। यह घटना 9 मार्च को लाहौर के नॉनेरियन चौक में शालीमार रोड के पास की बताई जा रही है। घटना की पीड़िता की पहचान मरियम के रूप में हुई है। फिलहाल मरियम को गंभीर चोटों के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं मिडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस दिल दहला देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने महिला के पति, सास शाज़िया और उसके देवर रोमान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची पीड़िता के घर से हंगामा सुनकर अपने घर का दरवाजा खोलती है। ऊपर देखने पर उसने देखा कि एक महिला चिल्ला रही है और इमारत की ऊपरी मंजिल से नीचे गिर रही है। ये सब देखकर लड़की तुरंत अपने घर के अंदर भाग जाती है और दरवाजा बंद कर लेती है। इसकी कुछ समय बाद ही वो महिला जमीन पर नीचे गिर जाती है और उसे गंभीर चोट आती है।

ये भी पढ़ें- कबूतरों को दाना खिलाना पड़ा भारी, नगर पालिका ने लगाया ढाई लाख का जुर्माना