new bride
नई दिल्ली: यूपी के सहारनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन ने मुंह दिखाई में सुहागरात पर ऐसी डिमांड कर डाली, जिसे सुनकर दूल्हे के पैरों तले जमीन ही खिसक गई गई। ये बात इतनी बढ़ गई की पूरा मामला थाने तक जा पहुंचा। दूल्हा-दुल्हन की लड़ाई को जानकर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझाया और मान मनौवल के बाद दूल्हा-दुल्हन और उनके घर वालों को घर वापस भेजा गया।
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला यूपी के सहारनपुर में ओल्ड सिटी का बताया जा रहा है। दूल्हा लुधियाना की रहने वाली एक लड़की को दुल्हन बनाकर अपने घर लाया। घर वाले इस शादी से काफी खुश थे। सारे रस्म-रिवाज के बाद जब सुहागरात की बारी आई, तो दूल्हा-दुल्हन कमरे में गए। अचानक से दुल्हन ने दूल्हे से कहा-तुम मुझे मुंह दिखाई में क्या दोगे? दूल्हा बोला- जो तुम बोलो। दुल्हन बोली- मेरे लिए बीयर लाना और साथ में गांजा भी। दूल्हे के होश यह सुनकर उड़ गए और दूल्हे ने गुस्से में कहा ये तुम क्या कह रही हो। इसके जवाब में दुल्हन बोली- मुझे तो नॉनवेज भी खाना है।
इतना सुनते ही दूल्हा इतना बौखला गया कि दोनों में काफी बहसबाजी शुरू हो गई। दूल्हा कमरे से बाहर गुस्से में तिलमिलाता हुआ निकला और पूरे परिवार को बुलाया और दूल्हन की डिमांड के बारे में बताया। दोनों के बीच की बात सुनकर घर वालें भी हैरान रह गए। दुल्हन पक्ष ने मामले के शांत नहीं होने पर इस बारे में पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और वहां पहुंचकर दुल्हन बोली- अगर मैंने यह डिमांड की भी थी तो बात पति-पत्नी तक रहनी चाहिए थी। वहीं, दूल्हा बोला- ये लड़की नहीं है-मर्द है। दूल्हें ने आरोप लगाकर कहा कि मेरी शादी थर्ड जेंडर से करवाई गई है। पुलिस ने घंटों तक उन्हें समझाया, तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद दुल्हन अपने घर लौट गई और दूल्हा अपने। इस मामले में किसी ने भी FIR दर्ज नहीं करवाई है।
Also Read…
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि आज संसद में जो कुछ भी…
भारत के ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन और ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज नाथन लायन दोनों ही खिलाड़ी…
पप्पू यादव का भी बयान सामने आया है. वहीं उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर…
कोहली को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, विराट जल्द…
प्रभास अभिनीत बहुप्रतीक्षित रोमांटिक हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' को लेकर एक निराश करने वाली…
धक्का-मुक्की में घायल हुए फर्रुखाबाद से बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत को राम मनोहर लोहिया के…