NASA: हाल ही में नासा ने एक विजुअलाइजेशन के माध्यम से दिखाया है कि ग्रीनहाउस गैसें धरती पर कितना बुरा प्रभाव डाल रही हैं। नासा ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि इंसानी गतिविधियों से पैदा होने वाली गैसें महासागर में खतरनाक बदलाव ला रही हैं। ये बदलाव धरती पर जीवन के लिए गंभीर खतरा साबित हो रहे हैं।

समुद्र की सतह के तापमान का दृश्य

नासा ने इंस्टाग्राम पर एक ग्राफिक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिखाया गया है कि अलग-अलग रंग समुद्र की सतह की धाराओं के औसत तापमान को दर्शाते हैं। लाल, नारंगी और पीला रंग गर्म तापमान को, जबकि हरा और नीला रंग ठंडे तापमान को दिखाते हैं।

महासागर का महत्व

नासा ने बताया कि धरती का 70% हिस्सा पानी से ढका हुआ है, इसलिए महासागर पृथ्वी पर जीवन और जलवायु संतुलन बनाए रखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। इसके बावजूद, मानव गतिविधियों से बढ़ती ग्रीनहाउस गैसें महासागर में बड़े बदलाव ला रही हैं। नासा इस पर और अधिक जानकारी जुटाने के लिए मिशन पर काम कर रही है।

देखे वीडियो

 

मानव अस्तित्व पर खतरा

नासा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लाखों लोग इसे देख चुके हैं और हजारों ने इसे लाइक किया है। लोग नासा की इस चेतावनी पर चिंता जता रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, “शानदार डेटा और विजुअलाइजेशन। बहुत बढ़िया!”

जबकि दूसरे ने कहा, “जलवायु परिवर्तन एक बड़ी समस्या है, लेकिन कोई देश इसे लेकर गंभीर नहीं है।” एक अन्य व्यक्ति ने सवाल किया, “क्या आप समझा सकते हैं कि समुद्र में कैसे बदलाव हो रहा है और हालात खराब होने से पहले हमारे पास कितना समय बचा है?”

नासा का संदेश

नासा का यह विजुअलाइजेशन हमें यह समझने में मदद करता है कि ग्रीनहाउस गैसें महासागरों और पूरे पर्यावरण पर कितना गंभीर प्रभाव डाल रही हैं। यह हमें आगाह करता है कि अगर हमने अब भी अपनी गतिविधियों को नियंत्रित नहीं किया, तो भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें: जापानी तरीके की शादी का ट्रेंड, जिसमें मिलती है आजादी और जिम्मेदारी