MS Dhoni बन गए पायलट! कंफ्यूज़ हुए फैंस

नई दिल्ली। ऐसा माना जाता है कि दुनिया में एक ही शक्ल के 7 लोग होते हैं। जिसकी वजह से कई बार किसी व्यक्ति की पहचान को लेकर कंफ्यूज़न पैदा हो सकती है। यही नहीं कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ लोगों की शक्ल हू-ब-हू किसी सेलिब्रिटी से मिलती है, जिसकी वजह से […]

MS Dhoni became a pilot! Confused fans
inkhbar News
  • March 26, 2024 6:28 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

नई दिल्ली। ऐसा माना जाता है कि दुनिया में एक ही शक्ल के 7 लोग होते हैं। जिसकी वजह से कई बार किसी व्यक्ति की पहचान को लेकर कंफ्यूज़न पैदा हो सकती है। यही नहीं कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ लोगों की शक्ल हू-ब-हू किसी सेलिब्रिटी से मिलती है, जिसकी वजह से लोग हैरत में पड़ जाते हैं। दरअसल, इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद टीम इंडिया के कैप्टून कूल एम. एस. धोनी काफी शॉक्ड हो गए हैं।

पायलट के कपड़ों में धोनी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को विरल भयानी नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो को एयरक्राफ्ट में बैठे किसी पैसेंजर ने शूट किया है। वीडियो में फ्लाईट में पायलट की पोशाक में एक व्यक्ति एयर होस्टेस से बात करते नजर आ रहा है। खास बात ये है कि इस पायलट की शक्ल बिल्कुल भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से मिल रही है। यही नहीं जब प्लेन में पायलट की अनाउंसमेंट होती है तो उसकी आवाज़ भी एम एस धोनी जैसी ही लग रही है। वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा गया है कि ‘गाइज़, देखना धोनी ही है ना, लग तो वैसा ही रहा है। क्या कैप्टन कूल प्लेन भी उड़ा सकते हैं..?’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी कंफ्यूज़्ड हैं कि ये शख्स असल में धोनी ही है या कोई और है। साथ ही वीडियो देखने के बाद लोग इसपर लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, कैप्टन कूल कुछ भी कर सकता है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ज़ूम करके देखो, धोनी नहीं अनहोनी है। लेकिन कई लोगों ने तो साफ कह दिया कि ये एम.एस. धोनी बिल्कुल नहीं है।