दुनिया की सबसे हसीन रानी: जिनकी सुंदरता पर फिदा हो जाते थे राजा, नहाने के लिए करती थीं इस जानवर के दूध का इस्तेमाल

नई दिल्ली: क्लियोपाट्रा, मिस्र की प्राचीन रानी, अपनी अनोखी सुंदरता और आकर्षण के लिए दुनियाभर में मशहूर थीं। कहा जाता है कि उनकी खूबसूरती इतनी अद्भुत थी कि बड़े-बड़े राजा उनके दीवाने हो जाते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी सुंदरता का राज क्या था? क्लियोपाट्रा पानी से नहीं, बल्कि गधी के दूध से नहाती थीं। आइए, जानते हैं उनके ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में।

क्लियोपाट्रा का ब्यूटी सीक्रेट

क्लियोपाट्रा हर दिन गधी के दूध में शहद और इत्र की कुछ बूंदें डालकर नहाती थीं। कहा जाता है कि इस खास स्नान से उनकी त्वचा मुलायम और चमकदार बनी रहती थी। इसके अलावा, वह त्वचा की देखभाल के लिए मोम, जैतून का तेल और पौधों के अर्क से बनी क्रीम का इस्तेमाल करती थीं।

कोहल आईलाइनर और लाल लिप्सटिक

क्लियोपाट्रा का मेकअप उनके शाही लुक को और भी खास बना देता था। वह अपनी आंखों को आकर्षक बनाने के लिए कोहल आईलाइनर और मैलाकाइट आई शैडो का इस्तेमाल करती थीं। वहीं, उनके होंठों की लिप्सटिक बोल्ड और शाही अंदाज को दर्शाती थी, जिसे लाल आयरन ऑक्साइड (हेमेटाइट), मोम, जैतून का तेल और पौधों के अर्क से बनाया जाता था।

बालों की खास देखभाल

क्लियोपाट्रा अपने बालों की देखभाल के लिए जैतून और देवदार के तेल का इस्तेमाल करती थीं। कंडीशनिंग के लिए वह मेहंदी, कसूरी मेथी, गुलाब की पंखुड़ियां और एलोवेरा से बना मिश्रण लगाती थीं। बाल धोने के बाद धूप या गर्म पत्थरों से उन्हें सुखाया जाता था। क्लियोपाट्रा की सुंदरता का ये अनोखा राज आज भी महिलाओं को प्रेरित करता है। उनके ब्यूटी रूटीन में प्राकृतिक चीजों का खास महत्व था, जो उनकी त्वचा और बालों को शाही लुक देते थे।

 

ये भी पढ़ें: जब ड्यूटी से घर लौटा फौजी बेटा तो देखते ही खुशी से झूम उठी मां, देखिए वीडियो

ये भी पढ़ें: कार में बैठते ही आने लगती है उल्टी! अपनाएं ये आसान उपाय, सफर होगा आरामदायक

Tags

Ancient Queen of EgyptCleopatra StoryEgypt Queenhindi newsHistory of Queen CleopatrainkhabarQueen Beauty SecretQueen Cleopatra
विज्ञापन